मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रामपुर: खेत में काम करते समय बिजली की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत, CM ने 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का किया ऐलान

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। मिलक कोतवाली क्षेत्र के तिरहा गांव में खेत में काम करते समय 3 लोग बिजली की चपेट आ गये, जिससे उनकी मौत हो गई| हाद…

रामपुर: खेत में काम करते समय बिजली की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत, CM ने 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का किया ऐलान
रामपुर: खेत में काम करते समय बिजली की चपेट में आने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत, CM ने 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का किया ऐलान | फ़ोटो: TVL News

रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। मिलक कोतवाली क्षेत्र के तिरहा गांव में खेत में काम करते समय 3 लोग बिजली की चपेट आ गये, जिससे उनकी मौत हो गई| हादसा कल यानी सोमवार को तिराह गांव में सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|



बताया जा रहा, तिरहा गांव निवासी रामवती (56) अपनी बेटी धर्मवती (14) के साथ खेत में काम रहीं थीं। इस दौरान खेत से गुजर रही एलटी लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। इससे खेत में करंट फैल गया। 



करंट की चपेट में रामवती और उनकी बेटी धर्मवती आ गईं, जिससे उनकी चीख निकल पड़ी। मां-बेटी की चीख सुनकर पास के एक दूसरे खेत में खाद डाल रहे तिराह गांव निवासी किसान गंगाराम (56) उनकी मदद के लिए दौड़े। लेकिन जैसे ही वह खेत में पहुंचे वो भी करंट की चपेट में आ गए। रामवती और धर्मवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंगाराम को CSC मिलक लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 



रामपुर के एडिशनल SP डॉ संसार सिंह ने कहा,"तिरहा गांव में 3 लोग खेत में काम कर रहे थे जो बिजली की चपेट में आने से घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए CSC मिलक लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मत्यु के कारण की जांच की जा रही है|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद रामपुर में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। योगी आदित्यनाथने  मृतकों के परिजनों को ₹04-04 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।