रांची: आम बजट 2022 पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया दी| सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- 'देश की संपत्तियां बेच कर बीजेपी आज करीब पांच हजार करोड़ की कंपनी बन गई हैं'| झारखंड के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय बजट को निराश करने वाला बताया है। उन्होंने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के जरिए सिर्फ केंद्र सरकार के मन की बात कही है और इसमें देश के जनमानस की भावनाओं का कोई ख्याल नहीं रखा गया है।
केन्द्रीय बजट 2022-23 पर बोलते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘देश की सारी संपत्तियों को बेचकर भाजपा आज लगभग 5,000 करोड़ रुपए की कंपनी बन गई है। देश की कंपनियां बिक रही हैं। आगे भी ऐसा ही होगा।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘LIC बिकने के कगार पर है बहुत ज़ल्द इसकी सूचना भी मिलेगी|
आम बजट 2022 पर CM हेमंत सोरेन ने कहा- बजट में किसी वर्ग की कोई चिंता नहीं. ऋण के बोझ के तले राज्य सरकारों को दबाया जाएगा| बजट वित्तीय संघीय ढांचे पर कड़ा प्रहार|
https://www.thevirallines.net/india-news-union-budget-2022-finance-minister-announced-eclgs-to-be-extended-till-march-2023
एयर इंडिया के बाद अब LIC का सार्वजनिक निर्गम जल्द आने की उम्मीद
बता दें कि.केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केन्द्रीय बजट 2022-23 पेश करते हुए कहा, ‘नई सार्वजनिक उपक्रम नीति को लागू करने के लिए एयर इंडिया के स्वामित्व का रणनीतिक हस्तांतरण पूरा हुआ।’ उन्होंने कहा कि एनआईएनएल (निलाचल इस्पात निगम लिमिटेड) के लिए रणनीतिक भागीदार का चयन कर लिया गया है। इसके अलावा एलआईसी का सार्वजनिक निर्गम जल्द ही आने की उम्मीद है। वर्ष 2022-23 में अन्य के लिए भी प्रक्रियाएं शुरू हो सकती है।
सीतारमण ने कहा कि राष्ट्रीय अवसंरचना वित्तपोषण और विकास बैंक (नैबफीड) और राष्ट्रीय आस्ति पुनर्निर्माण कंपनी ने अपना कार्य शुरू कर दिया है।