घरेलू मेड को थर्ड डिग्री टॉर्चर करने के मामले में झारखंड के रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और भाजपा नेता सीमा पात्रा को पुलिस ने आखिरकार बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया | भाजपा नेता सीमा पात्रा ने आदिवासी घरेलू मेड पर जु़ल्म की सारी इंतेहा पार कर दी थी | सीमा पात्रा ने आदिवासी लड़की सुनीता खाखा को 8 साल तक अपने घर में कैद कर सूरज भी नहीं देखने दिया। यहाँ तक कि भाजपा नेता सीमा पात्रा ने सुनीता से जीभ से फर्श साफ करवाया। पेशाब चटाया। रॉड से दांत तोड़ डाले। गर्म तवे से चेहरा जला डाला।
30 अगस्त, 2022 को झारखंड पुलिस ने बताया,''एक पूर्व IAS अधिकारी के आवास पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 29 वर्षीय महिला को उसके नियोक्ता द्वारा शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में रांची में पुलिस टीम ने 22 अगस्त को महिला को बचाया। मामले में जांच जारी है। महिला का इलाज चल रहा है|
झारखंड में मेड को गाली देने और थर्ड डिग्री टॉर्चर करने वाली बीजेपी की पूर्व नेता और पूर्व IAS ऑफिसर की पत्नी सीमा पात्रा को बुधवार को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| रांची पुलिस ने बताया,'' रांची पुलिस ने घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा को गिरफ़्तार किया है। मामला अरगोड़ा थाने में दर्ज़ हुआ था|
मैडम बहुत मारती थीं मुझे: पीड़ित सुनीता
थर्ड डिग्री टॉर्चर झेलने वाली पीड़ित सुनीता ने बुधवार को कहा कि ,''जब काम में कोई गलती हो जाती थी तब वो मुझे मारती थी। इससे पहले सीमा पात्रा ने बताया था , कभी गरम तवे से जलाया, तो कभी रॉड से दांत तक तोड़ दिए और भूखे प्यासे कमरे में बंधक बनाए रखा| उसने बताया कि उसे भरपेट खाना तक नहीं दिया गया| ज़ुल्म की इंतहा यहीं ख़त्म नहीं हुई सीमा पात्रा ने इस युवती को पेशाब भी जीभ से साफ़ करने को मजबूर कर दिया| उसने बताया कि उसने सालों से सूरज की रोशनी नहीं देखी है| और ये एक दो महीने की कहानी नहीं है\ जुल्म का ये सिलसिला पिछले 8 साल से जारी था|
भाजपा ने मंगलवार को सीमा पात्रा को पार्टी से निलंबित कर दिया था
सीमा पात्रा की घरेलू सहायिका सुनीता का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह आपबीती सुना रही थी| इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा होने के भाजपा ने पात्रा को निलंबित कर दिया था| भाजपा ने मंगलवार को सीमा पात्रा को पार्टी से निलंबित कर दिया था| सीमा पात्रा BJP राष्ट्रीय महिला मोर्चा कार्यसमिति के साथ-साथ प्रदेश BJP कार्यसमिति की सदस्य भी रहीं|
ये झूठे और राजनीति से प्रेरित आरोप हैं: सीमा पात्रा
घरेलू मेड का थर्ड डिग्री टॉर्चर करने के मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता सीमा पात्रा ने कहा है कि उनके खिलाफ लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं और उन्हें फंसाया गया है। अपनी घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेता और पूर्व-IAS अधिकारी की पत्नी सीमा पात्रा ने बुधवार को कहा कि ,ये झूठे और राजनीति से प्रेरित आरोप हैं। मुझे फंसाया गया है|
मानवीयता का कहीं भी कोई स्थान नहीं: बाबूलाल मरांडी
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि,''देखकर ही लगता है कि वो गरीब है तो फिर उसकी पिटाई करने का कोई मतलब नहीं है। अगर आप उससे संतुष्ट नहीं है तो बाहर कर दीजिए। अमानवीयता का कहीं भी कोई स्थान नहीं है। पार्टी ने उनको (सीमा पात्रा) निलंबित कर दिया है|
गौरतलब है कि, रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर निवासी पूर्व-IAS अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा ने सुनीता (29) नाम की युवती को घरेलू सहायिका के तौर पर रखा था। रेस्क्यू टीम के मुताबिक, सुनीता को घर से निकलने की इजाजत नहीं थी। रेस्क्यू टीम को सुनीता ने बताया कि जब भी उसने घर से बाहर निकलने की कोशिश की तो सीमा पात्रा ने लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की। सीमा पात्रा ने उसे कई दिनों तक भूखे-प्यासे कमरे में बंद रखा। लोहे की रॉड मारकर उसके दांत तक तोड़ दिए। इतने से भी उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने गर्म तवे से शरीर के कई हिस्सों में दागा, जिसके निशान अभी भी हैं।
झारखंड में 'ऑपरेशन लोटस' का खौफ: 'हॉर्स ट्रेडिंग' की आशंका के बीच यूपीए विधायक रायपुर रिसॉर्ट शिफ्ट