मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भारत नेपाल सीमा पर विभिन्न विकास कार्य को लेकर अधिकारियों की बैठक

नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से अधिकारियों ने चर्चा किया। साथ ही यह भी बताया गया कि रुपईडीहा कस्बे से लगा नेपाल प्रवेश द्वार है इसी की तर्ज पर भारत द्व…

भारत नेपाल सीमा पर विभिन्न विकास कार्य को लेकर अधिकारियों की बैठक
भारत नेपाल सीमा पर विभिन्न विकास कार्य को लेकर अधिकारियों की बैठक | फ़ोटो: TVL News

नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से अधिकारियों ने चर्चा किया। साथ ही यह भी बताया गया कि रुपईडीहा कस्बे से लगा नेपाल प्रवेश द्वार है इसी की तर्ज पर भारत द्वार भी रुपईडीहा में बनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कहा कि रुपईडीहा व बाबागंज के बीच 100 एकड़ भूमि पर बहुउद्देश्यीय हब बनाया जाएगा। इस हब में मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, शॉपिंग मॉल, बस स्टेशन, खेल मैदान आदि बनाये जाएंगे। मित्र राष्ट्र नेपाल के लोगो को दृष्टिगत रखते हुए सारी सुविधाएं एक ही हब में मिलने लगेंगी। थाने में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनएच 927 के आसपास ही 100 एकड़ जमीन का सर्वे कराया जाएगा।


जिन किसानों की जमीन ली जाएगी उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा। एनएच 927 पर स्थित गंगापुर व आसपास के किसान राम मनोहर, शिवकांत, माधुरी देवी आदि ने नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह आदि ने तहसीलदार नानपारा व एसडीएम को पत्र देकर किसानों की समस्या बताई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग यह न समझें कि जमीन हमारी है। जमीन सरकार की है। आप उसके प्रबंधक हैं और काबिज हैं। आपको उचित मुआवजा दिया जाएगा। बैठक का संचालन करते हुए डॉ सनत कुमार शर्मा ने कहा कि मित्र राष्ट्र नेपाल से भारी संख्या में महिलाएं कस्बे में आती हैं। उनके लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नही है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रधान हाजी अब्दुल कलीम को कहा कि टेक्सी स्टैंड के पास जो शौचालय टूट गया है इसे अविलंब बनवा दें।


बैठक में मौजूद अपने विचार व्यक्त करते हुए नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने कहा कि नगर पंचायत रुपईडीहा में सहजना गांव सभा को मिलाकर कर पचपकरी गांव सहित आसपास के गांवों को मिलाना जनहित में होगा। एसएसपी बहराइच केशव कुमार चौधरी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में बैठक सम्पन्न हुई थी। नशे की गर्त में जा रहे युवा वर्ग को बचाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। इस संबंध में जिले के सभी प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाए संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जाए। स्थानीय पुलिस यदि नही सुनती है तो सूचना सीधे मुझे दी जाए। बहराइच की टीम आकर नशे के अड्डों व थोक विक्रेताओं के यहां छापेमारी करेगी। सूचनादाताओं का नाम गुप्त रखा जाएगा। बैठक में उपजिलाधिकारी नानपारा अजीत परेश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ जंग बहादुर यादव, एसएसबी 42वी वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार यादव , नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा , जल निगम के अभियंता , प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्रीधर पाठक , पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश चंद व क्षेत्रीय लेखपाल सहित भारी संख्या में थाना क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।



Report - रावेंद्र शर्मा


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।