मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

MP के रतलाम में महिला ने दो सिर-तीन हाथ वाले वाले बच्चे को दिया जन्म: ICU में है नवजात, अभी खतरे से बाहर नहीं ..

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक महिला ने दो सिर और तीन हाथ वाले बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे की बेहतर देखभाल के लिए उसे इंदौर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां उसे आईसीयू में ऑब्जर्वेशन में…

MP के रतलाम में महिला ने दो सिर-तीन हाथ वाले वाले बच्चे को दिया जन्म: ICU में है नवजात, अभी खतरे से बाहर नहीं ..
MP के रतलाम में महिला ने दो सिर-तीन हाथ वाले वाले बच्चे को दिया जन्म: ICU में है नवजात, अभी खतरे से बाहर नहीं .. | फ़ोटो: TVL News

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक महिला ने दो सिर और तीन हाथ वाले बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे की बेहतर देखभाल के लिए उसे इंदौर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां उसे आईसीयू में ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। मां फिलहाल रतलाम जिला अस्पताल में ही भर्ती है।



बाल चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. ब्रजेश लाहोटी ने कहा,''पैदा हुए बच्चे के 2 सिर, 3 हाथ और 2 पैर हैं। ये एक तरह की जटिल बीमारी है। बच्चा अभी अस्पताल में भर्ती है और अभी खतरे से बाहर नहीं है। ऐसी स्थिति में बच्चे ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाते हैं। इस बच्चे का वजन 3 किलो 100 ग्राम है|



बच्चे के पिता का नाम सोहेल खान है जो जावरा के नीमचौक में ऑटो चलाते हैं, वहीं उसकी मां का नाम शाहीन है। इनकी शादी दो साल पहले हुई थी। ये अनोखा बच्चा दोनों की पहली संतान है। रविवार रात को शाहीन की सिजेरियन डिलीवरी हुई। बच्चे के पिता का कहना है कि सोनोग्राफी देख डॉक्टर ने जुड़वा बच्चे होने की बात कही थी, लेकिन पता नहीं था कि बच्चा ऐसा होगा।



बच्चे के दो सिर हैं, जो एक ही धड़ से जुड़े हुए हैं। हाथ भी तीन हैं। दो सामान्य स्थान पर है, लेकिन एक हाथ सिर के पास से निकला है। सोहेल ने कहा कि अभी हमें कुछ नहीं पता आगे क्या होगा। बस ऊपर वाले से दुआ कर रहे कि वे जिंदा बच जाएं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।