रीवा: मध्य प्रदेश पुलिस ने रीवा ज़िले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में धर्मगुरु महंत सीताराम दास को गिरफ़्तार किया है। रीवा जिले के सर्किट हाउस में बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाला महंत सीताराम दास उर्फ समर्थ त्रिपाठी समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महंत सीताराम दास वेश बदलकर अंडरग्राउंड होने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही दबोच लिया गया। सीताराम दास बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए सिंगरौली में एक हेयर सैलून पर पहुंचा था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
बता दें कि,'' सीताराम दास उर्फ समर्थ त्रिपाठी ने रीवा के सर्किट हाउस में अपने साथियों के साथ एक 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया था। इस मामले में बाबा के चेले को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और अब सिंगरौली थाना पुलिस ने बाबा को भी धर दबोचा है।
पुलिस ने आरोपी महंत सीताराम दास उर्फ समर्थ त्रिपाठी से पहले उसके चेले विनोद पांडेय को गिरफ्तार किया गया था| घटना के बाद से ही बाबा फरार था| पुलिस ने कल यानी बुधवार को धर्मगुरु महंत सीताराम दास को गिरफ़्तार किया|
एएसपी शिव कुमार वर्मा ने कहा,''अब तक हमने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आगे की जांच की जा रही है| पुलिस ने बताया कि मामले में 4 आरोपी हैं। पहला आरोपी महंत सीताराम उर्फ समर्थ त्रिपाठी और दूसरा विनोद पांडेय है। पुलिस ने धर्मगुरु महंत सीताराम दास और विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। विनोद पांडेय हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह हाल ही में जेल से बाहर आया है।
बाल कटवाने पहुंचा और पकड़ा गया
महंत सीताराम दास को पुलिस ने सिंगरौली से गिरफ्तार कर लिया है। दावा है- आरोपी नाई की दुकान पर बाल कटवाने पहुंचा था। इसी दौरान मुखबिकर की सूचना पर डीएसपी राजीव पाठक और TI यूपी सिंह की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
सतना की रहने वाली है पीड़िता
एक अप्रैल से सिरमौर चौराहे में संकट मोचन हनुमान कथा होनी थी| इस कथा में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के पूर्व सदस्य व पूर्व सांसद रामविलास वेदांती के साथ ही महंत सीताराम दास महाराज को भी शामिल होना था| इस कार्यक्रम के बड़े-बड़े बैनर भी शहर में लगे हैं, लेकिन कथा शुरू होने से पहले ही वेदांती महाराज के शिष्य पर रेप के आरोप लग गए| इस मामले में 16 साल की पीड़ित लड़की ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई| पीड़ित किशोरी सतना की रहने वाली है|
शराब पिलाकर नाबालिग किशोरी से किया था रेप
रीवा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक किशोरी विनोद पांडेय के बुलाने पर सतना से रीवा आई थी| विनोद पांडेय सजायाफ्ता पुराना अपराधी है और उसके ऊपर कई गंभीर मामले भी दर्ज हैं| सोमवार की रात विनोद के 2 साथी किशोरी को अपने साथ सर्किट हाउस ले गए| यहां पर उन्हें विनोद मिलता है| इसके बाद वो उसे लेकर सर्किट हाउस के कमरा नंबर चार में जाते हैं| यहां पर बाबा और उसका एक चेला धीरेंद्र आता है और सभी मिलकर शराब पीते हैं| युवती को भी शराब पिलाने की कोशिश करते हैं. किशोरी के मना करने पर उसको जबरन शराब पिलाते हैं| शराब पीने के बाद बाबा और युवती को छोड़कर सभी बाहर चले जाते हैं और बाहर से दरवाजा बंद कर देते हैं| इसके बाद बाबा किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम देता है|
बड़े नेता, उद्योगपतियों और बिल्डर्स से है संबंध
बताते हैं कि जिले के बड़े नेता, उद्योगपतियों और बिल्डर्स भी बाबा के करीबियों में शुमार हैं| जानकारी के मुताबिक सीताराम दास जब भी रीवा आता था, उससे मिलने के लिए इन लोगों की लाइन लगी रहती थी| इस बार भी वो एक बिल्डर के बुलावे पर ही रीवा आया था| समदड़िया बिल्डर्स के जिस कार्यक्रम के लिए बाबा आया था, उसके लिए बाकायदा आमंत्रण पत्र छपवाए गए थे|
ASP शिवकुमार वर्मा के अनुसार सोमवार शाम अकौरी (थाना नईगढ़ी) निवासी विनोद पांडेय के बुलाने पर किशोरी सतना से रीवा आई थी। किशोरी को झांसा देकर महंत से मिलने सर्किट हाउस लाया गया था। उसे पहले सैनिक स्कूल के पास बुलाया गया। फिर वहां से गाड़ी के जरिए सर्किट हाउस के अंदर लाया गया। नाबालिग को महंत सीताराम उर्फ समर्थ त्रिपाठी से विनोद पांडेय ने मिलवाया।