मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

.....तब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस और कमलनाथ को बाय-बाय किया और बीजेपी की सरकार बनवाई: CM शिवराज

रीवा: मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि,''कांग्रेस ने इनका चेहरा बता दिया कि इनको मुख्यमंत्री बनाएंगे तो ग्वालियर- चंबल में घाटा हो जाएगा। चेहरा (2018 चुनाव में) इनका…

.....तब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस और कमलनाथ को बाय-बाय किया और बीजेपी की सरकार बनवाई: CM शिवराज
.....तब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस और कमलनाथ को बाय-बाय किया और बीजेपी की सरकार बनवाई: CM शिवराज | फ़ोटो: TVL News

रीवा: मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर हमला करते हुए कहा कि,''कांग्रेस ने इनका चेहरा बता दिया कि इनको मुख्यमंत्री बनाएंगे तो ग्वालियर- चंबल में घाटा हो जाएगा। चेहरा (2018 चुनाव में) इनका (ज्योतिरादित्य सिंधिया) दिखाया और मुख्यमंत्री दादा (कमलनाथ) को बना दिया और उन्होंने ऐसे कुकर्म किए कि पूरा प्रदेश तबाही की तरफ चला गया|



CM शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा''तब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फैसला लिया कि कांग्रेस और कमलनाथ को बाय-बाय और हम तो मोदी जी की साथ जाएंगे और बीजेपी की सरकार बनाएंगे|



गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मार्च 2020 में कांग्रेस से बग़ावत कर 22 विधायकों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया था| जिससे कमलनाथ की 15 महीने में ही सरकार गिर गई थी|



11 फरवरी 2023 कोलोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ता झंडा उठाने में लगा रहता है और नेता सूटकेस भरकर इधर से उधर हो जाते हैं। 



सागर जिले में मंत्री भार्गव ने कहा था कि आगामी चुनाव में यह आपके पास आएं तो आप उनसे पूछना, भैया कितने में बिके हो और हमें कितने दे रहे हो। कांग्रेसी गड्डी जेब में रखते हैं और सूटकेस लेकर इधर से उधर और उधर से इधर हो जाते हैं। 



उल्लेखनीय है कि सागर जिले में तीन मंत्री हैं। जिनमें से एक राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह कांग्रेस छोड़कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में आ गए थे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।