हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक लड़की के साथ उसके पिता द्वारा 3 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परेशान होकर छात्रा ने महिला थाना पहुंच कर पुलिस को शिकायत दी। लड़की ने बताया कि उसका पिता पिछले 3 वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। मां ने भी सब जानते हुए पिता का साथ दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता व मां को गिरफ्तार कर लिया है।
18 साल की पीड़ित लड़की के मुताबिक,'' तीन साल पहले जब वह नौंवी कक्षा में पढ़ती थी, तब उस समय उसके पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। घटना कुछ दिन बाद छात्रा ने अपनी मां को पिता की हरकतों की जानकारी दी, लेकिन मां ने डरा-धमका कर उसे चुप करा दिया। उसकी मां जबरदस्ती पिता के पास भेजने लगी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
दरअसल, मंगलवार को पीड़िता का 12वीं कक्षा का पेपर था, लेकिन वह पेपर देने की बजाए सीधे पुलिस थाना पहुंच गई। शिकायत के मुताबिक पिता अपनी नाबालिग बेटी के साथ पिछले 3 साल से रेप कर रहा थ| पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले पीड़िता को परीक्षा दिलाई और फिर पीड़िता का मेडिकल करना के बाद मजिस्ट्रेट के पास बयान दर्ज करवाए|
पीड़िता ने बताया का पिता ने किसी को बताने की सूरत में हाथ-पैर काटने और जान से मारने की धमकी देता है| पिता के डर के मारे वो किसी को कुछ नहीं बता पाती थी| मां को पिता की हैवानियत का पता था लेकिन उसने भी अपनी बेटी के साथ हो रही दरिंदगी को लेकर कोई आवाज नहीं उठाई|
मंगलवार को 12वीं में पढ़ने वाली पीड़िता का पेपर था लेकिन वो परीक्षा केंद्र जाने की बजाय सीधे पुलिस थाने पहुंच गई और पुलिस को आप बीती सुनाई| पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां-बाप के खिलाफ धारा 120बी, 344, 376 (2) 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. साथ ही दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है|
उप निरीक्षक एवं जांच अधिकारी सुनीता ने बताया, "सोमवार को एक छात्रा ने पिता द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी, कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।"