मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

हरियाणा: खारवार रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-रोहतक रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

रोहतक: हरियाणा के रोहतक के खारवार रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली रोहतक रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे। इसके बाद रेलवे ट्रैक जाम हुआ। इस वजह से इस रास्ते से गुजरने वाली करीब 60 रेलगाड़ियां…

हरियाणा: खारवार रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-रोहतक रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे
हरियाणा: खारवार रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-रोहतक रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे | फ़ोटो: TVL News

रोहतक: हरियाणा के रोहतक के खारवार रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली रोहतक रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे। इसके बाद रेलवे ट्रैक जाम हुआ। इस वजह से इस रास्ते से गुजरने वाली करीब 60 रेलगाड़ियां को रद्द कर दिया गया है। 



इनमें भिवानी-कानपुर कालिंदी एक्सप्रेस  भी शामिल है। साथ ही चार ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इसके साथ ही आठ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। 



उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। रेल अध‍िकार‍ियों ने बताया क‍ि मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। मौके पर रेलवे ट्रैक को खोलने का काम क‍िया जा रहा है|



रेल अध‍िकार‍ियों ने  कहा कि मालगाड़ी दिल्ली की शकूर बस्ती से रोहतक होते हुए सूरतगढ़ जा रही थी। यह कोयले से लदी थी। ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद इस रास्ते पर रेल यातायात प्रभावित हो गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है |

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।