मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार में दिनदहाड़े चोरी हो गया 500 टन वजनी 60 फीट लंबा लोहे का पुल: तेजस्वी ने कसा तंज, कहा- चोरी से बनी नीतीश सरकार से प्रेरित थे चोर

सासाराम/रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में 500 टन का 60 फीट लंबा लोहे का पुल चोरी हो गया| चोरी का यह अजीबोगरीब वाकया रोहतास जिले के सासाराम से सामने आया है, जहाँ चोरों ने दिनदहाड़े तीन दिन में 60 फीट ल…

बिहार में दिनदहाड़े चोरी हो गया 500 टन वजनी 60 फीट लंबा लोहे का पुल: तेजस्वी ने कसा तंज, कहा- चोरी से बनी नीतीश सरकार से प्रेरित थे चोर
बिहार में दिनदहाड़े चोरी हो गया 500 टन वजनी 60 फीट लंबा लोहे का पुल: तेजस्वी ने कसा तंज, कहा- चोरी से बनी नीतीश सरकार से प्रेरित थे चोर | फ़ोटो: TVL News

सासाराम/रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में 500 टन का 60 फीट लंबा लोहे का पुल चोरी हो गया| चोरी का यह अजीबोगरीब वाकया रोहतास जिले के सासाराम से सामने आया है, जहाँ चोरों ने दिनदहाड़े तीन दिन में 60 फीट लंबे और 500 टन वजनी लोहे का पुल ही गायब कर दिया। मजेदार बात यह है कि चोरों ने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से ही पुल कटवाया और गाड़ियों में भरकर उसका लोहा चुरा ले गए। यह पूरा कारनामा दिनदहाड़े हुआ और किसी को शक तक नहीं हुआ। 



यह पूरा मामला सासाराम के नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर का है। यहां आरा कैनाल नहर पर 1972 के आसपास लोहे का पुल बनाया गया था। इसी पुल को तीन दिन में चोरों ने चालाकी से कटवाया और फिर इसका लोहा ट्रकों में भरकर नौ दो ग्यारह हो गए। इस पुल को कटवाने में बुलडोजर, गैस कटर का भी इस्तेमाल होता रहा। 



चोरों ने इतनी चालाकी से इस घटना को अंजाम दिया कि ग्रामीण से लेकर स्थानीय कर्मचारी तक झांसे में आ गए। वे सिंचाई विभाग के अधिकारी बनकर गांव पहुंचे और विभागीय आदेश बताकर पुल को कटवाना शुरू कर दिया। इस तरह लगभग 60 फीट लंबा और 12 फीट ऊंचा लोहे का पुलिस चोरी हो गया। मामला सामने आने के बाद जूनियर इंजीनियर अरशद कमान शम्सी ने बताया कि, चोरों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है।



पुलिस ने बताया कि 500 टन वजनी इस पुल का निर्माण नसरीगंज थानाक्षेत्र के अमियावर गांव में आरा नहर पर 1972 में हुआ था| जर्जर होने की वजह से लोहे के इस पुल पर आवाजाही कम हो रही थी| उन्होंने बताया कि चोरों के समूह में शामिल लोगों ने खुद को सिंचाई विभाग का अधिकारी बताकर तीन दिन के दौरान जर्जर पड़े पुल को गैस-कटर और अन्य उपकरणों की मदद से काटकर अलग किया|



सासाराम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशीष भारती ने बताया कि,'' वो पुल सिंचाई विभाग का था और उपयोग में नहीं आता था| उनके द्वारा ये बताया गया था कि वो सिंचाई विभाग से पुल को ले जाने के लिए आए हैं, इसलिए ग्रामीणों ने इसकी सूचना नहीं दी| उन्होंने आगे कहा कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है| इसमें जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी और चोरी हुआ सामान बरामद किया जाएगा|



इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि चोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेताओं से प्ररित थे| उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘45 वर्ष पुराने 500 टन लोहे के पुल को 17 वर्षों की भाजपा-नीतीश सरकार ने दिनदहाड़े लुटवा दिया| चोर गैस कटर, जेसीबी व सैकड़ों मजदूरों के साथ आए और पुल को उखाड़ ले गए| उन्होंने आगे कहा, ‘चोर जनादेश चोरी से बनी एनडीए सरकार से प्रेरित है, कह रहे जब भाजपा और नीतीश जी बिहार में सरकार चुरा सकते है तो पुल क्या है?’





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।