मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

’बच्चन पांडे का गाना सारे बोलो बेवफा हुआ जारी - अक्षय कुमार का नजर आया किलर स्वैग!

'बच्चन पांडे' का गाना सारे बोलो बेवफा: अक्षय कुमार की एनर्जी देख झूम उठेंगे आप!‘बच्चन पांडे का गाना सारे बोलो बेवफा है परफेक्ट अक्षय कुमार डांस नंबर!बच्चन पांडे के गाने सारे बोलो बेवफा के जरिए फैन्स…

’बच्चन पांडे का गाना सारे बोलो बेवफा हुआ जारी - अक्षय कुमार का नजर आया किलर स्वैग!
’बच्चन पांडे का गाना सारे बोलो बेवफा हुआ जारी - अक्षय कुमार का नजर आया किलर स्वैग! | फ़ोटो: TVL News

'बच्चन पांडे' का गाना सारे बोलो बेवफा: अक्षय कुमार की एनर्जी देख झूम उठेंगे आप!


‘बच्चन पांडे का गाना सारे बोलो बेवफा है परफेक्ट अक्षय कुमार डांस नंबर!


बच्चन पांडे के गाने सारे बोलो बेवफा के जरिए फैन्स के दिलों में उतरे अक्षय कुमार!



साजिद नाडियाडवाला की 'बच्चन पांडे' के अब तक दो गानें 'मार खाएगा' और 'मेरी जान' सामने आ चुके हैं। इन दोनों ही गानों को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है। ऐसे में अब निर्माताओं ने फिल्म का तीसरा गाना भी जारी कर दिया है। इस गाने के बोल 'सारे बोलो बेवफा' है। बता दें कि, 'बच्चन पांडे' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म हैं, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में जलवे बिखेरते नजर आने वाले हैं।



इस गाने के टीजर को देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को इसमें किस लेवल का एंटरटेनमेंट का डोज देखने मिलेगा। यानी कह सकते है कि 'सारे बोलो बेवफ़ा' निश्चित रूप से सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और परफेक्ट अक्षय कुमार का डांस नंबर बनकर सामने आएगा! वैसे हमेशा की तरह सुपरस्टार अक्षय इस गाने में अपने किलर स्वैग और एनर्जेटिक डांस के साथ अपने दर्शकों को, खास कर के अपने प्रशंसकों को भौकाल भरा एंटरटेनमेंट देने का वादा करते है। इसकी झलक गाने के टीजर में साफ देखी जा सकती है।



सारे बोलो बेवफा में मुख्य नायक बच्चन पांडे के अवतार में अक्षय कुमार की एक्टिंग और स्टाइल के साथ उनकी ऊर्जा ने इसे एक अलग ही लेवल पर लेकर जाता है। जानी द्वारा कंपोज्ड और लिखे गए और बी प्राक द्वारा गाए गए, इस गाने को देसी सेटिंग मिली है, बाकी गाने में अक्षय और उनकी मंडली ने जान फूंकने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।



फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, अक्षय स्टारर 'बच्चन पांडे', का ट्रेलर अपने रिलीज के साथ ही  दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया पा रहा है, इस फिल्म में कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडीज के सतग एक प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी भी है।



ऐसे में इस 'होली पे गोली' के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की 'बच्चन पांडे' 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के साथ धूम मचाने के लिए तैयार है!


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।