मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सबा खान और राकेश तिवारी का नया सांग 'दुगो मरद से प्यार कइले' रिलीज के साथ हुआ वायरल

अपनी खूबसूरती से सभी को अपनी ओर आकर्षित करने वाली भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा सबा खान और भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरसिंगर राकेश तिवारी का नया सांग 'दुगो मरद से प्यार कइले' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स…

सबा खान और राकेश तिवारी का नया सांग 'दुगो मरद से प्यार कइले' रिलीज के साथ हुआ वायरल
सबा खान और राकेश तिवारी का नया सांग 'दुगो मरद से प्यार कइले' रिलीज के साथ हुआ वायरल | फ़ोटो: TVL News

अपनी खूबसूरती से सभी को अपनी ओर आकर्षित करने वाली भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा सबा खान और भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरसिंगर राकेश तिवारी का नया सांग 'दुगो मरद से प्यार कइले' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। जिसे दर्शकों का बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इस सांग को राकेश तिवारी ने रॉकस्टार की तरह गाया है। गाने में सबा खान के एक्सप्रेशन से लेकर उनके डांस मूव्स सभी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इसके ऊपर गानें में भरपूर बैकग्राउंड डांसरों का उपयोग किया गया है।


गाने में सबा को 'दुगो मरद से प्यार कइले' सगर धन ते हमरा खाई ले कहत तारे गलती भई बा हमार से नादानी में रे अरे डूब मर चिल्लू भर पानी में आग लागल तोहरी जवानी में। गाने के बीच बीच में राकेश तिवारी भी नजर आ रहे हैं। वही सबा के को स्टार ने भी उनका साथ बखूबी निभाया है। गाने जहां सबा दर्शकों पर अपनी अदाओं का जादू चलाने में कामयाब रही है। वही दूसरी ओर इसमें राकेश तिवारी की आवाज और त्रिभुवन यादव का संगीत दोनों ने ही गाने में जान फूंक दी है। इस सांग को छोटे मद्धेशिया ने लिखा है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार है। इसका निर्देशन भोजपुरी ने किया है। गाने की कोरियोग्राफी गोल्डी-बॉबी और विशेष सहयोग अजय सिंहAJ, अजय मिश्रा छोटू तथा सुमित ने किया है।


आपको बता दें कि सबा खान इस समय गोरखपुर में खेसारी लाल यादव स्टारर भोजपुरी फ़िल्म संघर्ष 2 की शूटिंग कर रही है। इसमें उनका रोल बहुत ज्यादा जबर्दस्त है। इसके साथ सबा वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की फ़िल्म पंख में भी नजर आने वाली हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।