सागर: मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और विधायक सुनील सर्राफ पर ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है| एक महिला ने दोनों विधायकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि रेवांचल एक्सप्रेस में सफर के दौरान सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा से विधायक सुनील सराफ ने उसके साथ छेड़छाड़ की है| सागर GRP ने दोनों विधायकों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है।
सागर JRP के SHO पी.के. अहीरवाल ने कहा कि,''सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रेन रेवांचल एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़छाड़ हुई है। मामले में FIR दर्ज़ की है। जानकारी ये मिली है कि सिद्धार्थ कुशवाहा(कांग्रेस विधायक) और सुनील सर्राफ(कांग्रेस विधायक) ने छेड़छाड़ की है|
रीवा की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने बताया,''मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे पति एक वकील हैं। मेरा एक बेटा है, जिसकी उम्र 7 माह है। दिनांक 06/10/22 को रेवांचल एक्सप्रेस में रीवा से रानी कमलापति स्टेशन के लिए सफर कर रही थी। उसी कोच में कोतमा विधायक सुनील सराफ (उम्र 47) और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा (उम्र 38) यात्रा कर रहे थे|
ये दोनो विधायक मेरी साइड वाली बर्थ पर खाना खाया और गंदी-गंदी गालियां बक रहे थे | मुझसे पूछा मैडम आपने खाना खाया है या नही...मैंने कुछ नहीं कहा। वे दोनों नशे की हालत में बुरी नीयत से देख रहे थे.... बकवास कर रहे थे। मैंने कहा कि मेरा बेटा सो रहा है, गाली-गलौज मत करिए। वे नहीं माने, जिसकी शिकायत मैंने अपने पति को फोन लगाठर बताया| मेरे पति द्वारा शिकायत करने पर रेलवे स्टेशन सागर पर police आई जिन्होंने मेरी सीट बदल कर दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया|
वही, छेड़छाड़ के आरोपों पर सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने बताया कि,'' जो आरोप मुझ पर लगाए गए हैं, वह गलत हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। बल्कि हमने तो रात में अपने कंपार्टमेंट की लाइट भी नहीं जलाई थी, बल्कि महिला को अपनी सीट भी दी थी, क्योंकि उनके पास बच्चा था।
सुनील सराफ ने कहा,''हम रोज सफर करते हैं। हमारी उम्र 50 साल हो गई है। विधायक हैं। यही करेंगे क्या? मैं तो कटनी में बैठा। हमने तो छोटी लाइट में खाना खाया, जिससे बच्चा नहीं जागे। स्टाफ से पूछ लीजिए। दरवाजे में क्लिप नहीं होने से दरवाजा बज रहा था। इस कारण उनका बच्चा जाग रहा था, तो हम क्या कर सकते थे। सिद्धार्थ भाई ने इतना पूछा कि आपकी बर्थ कौन सी है, क्योंकि वो उनकी बर्थ पर सो रही थीं।
हमने तो मेडिकल तक करवाने को कहा था, पता चल जाता हमने शराब पी है या नहीं। हमने तो कहा था- बच्चे के सिर पर हाथ रखकर कह दे हमने कोई गलत हरकत की है। वो बहन ऐसा कर रही हैं तो यह पाप है। सौगंध खाकर कह रहा हूं, अंधेरा था, हमने चेहरा तक नहीं देखा। हमें तो साजिश का शक इसलिए है, क्योंकि महिला ने हमारी उम्र तक लिखवाई है। उन्हें कैसे पता चला कि हमारी उम्र कितनी है।
कठोर कार्रवाई होनी चाहिए: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,'';इस तरह के मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर राजनीतिक लोग हैं तो उनकी तो ज्यादा ज़िम्मेदारी है। अगर ऐसे लोगों ने कोई भी हरकत की है तो कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा सजा मिलनी चाहिए|