सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक हादसा हो गया, सागर जिले के राहतगढ़ में 40 बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं, अन्य बच्चे सुरक्षित हैं। हादसे में कक्षा 10वीं के एक छात्र की मौत हुई है। प्राथमिक जांच में बस पलटने की वजह ड्राइवर की लापरवाही को बताया जा रहा है।
हादसे में घायल हुए बच्चों को राहतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है| एक्सीडेंट राहतगढ़-खुरई रोड पर चंद्रापुर गांव के पास हुआ| जानकारी के मुताबिक बस अनियंत्रित होकर पलट गई| हादसे में जिस बच्चे की मौत हुई है, उसका नाम छात्र शैलेंद्र कुर्मी था, वह कक्षा दसवीं का छात्र था|
हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि,'सागर के राहतगढ़ में 40 बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक बच्चे की मृत्यु हुई है। अन्य सभी बच्चे सुरक्षित हैं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया,'सागर जिले के राहतगढ़ में बच्चों की स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक बच्चे के निधन की खबर से मन व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ।। ॐ शांति ।। स्थानीय प्रशासन ने घायल बच्चों के इलाज के लिए तत्काल व्यवस्था की है। मैंने निर्देश दिए हैं कि बच्चों के बेहतरीन इलाज में कहीं कोई कसर न छोड़ी जाए।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट किया,''मध्यप्रदेश के सागर ज़िले के राहतगढ़ में एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का बेहद दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से सभी बच्चों के सकुशल होने की कामना करता हूँ। मैं सरकार से माँग करता हूँ कि सभी घायल बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था हो।