मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली: घर में घुसकर एयर होस्टेस से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के महरौली में एयर होस्टेस से रेप की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी नशे में उसके फ्लैट पर आया और उसके साथ दुष्कर्म का…

दिल्ली: घर में घुसकर एयर होस्टेस से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: घर में घुसकर एयर होस्टेस से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के महरौली में एयर होस्टेस से रेप की कोशिश के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी नशे में उसके फ्लैट पर आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत के बाद  महरौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



दिल्ली पुलिस के मुताबिक,'  पीड़िता फ्रीडम फाइटर एंक्लेव में किराए के मकान में रहती है और एक बड़ी एयर लाइन्स कंपनी में एयर होस्टेस है। पीड़िता अपने लिए किराए का मकान तलाश रही थी। घर ढूंढने के दौरान ही करीब डेढ़ माह पहले उसकी मुलाकात स्थानीय नेता हरजीत यादव से हुई।


 

पीड़िता के मुताबिक, 25 सितंबर को आरोपी शराब के नशे में उसके फ्लैट पर आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह उसके चंगुल से निकली और बाहर आकर घर का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को फ़ोन कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता के साथ थाने ले आई| आरोपी के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




दिल्ली पुलिस ने कहा, '25 सितंबर को पुलिस स्टेशन महरौली में रेप के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता और कथित आरोपी को थाने लाया गया, जहां पीड़िता ने बताया कि वह पिछले डेढ़ महीने से आरोपी के संपर्क में है| आज (घटना के दिन, 25 सितंबर को) आरोपी शराब के नशे में उसके फ्लैट पर आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर उसने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को फोन कर दिया। IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।