मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

साजिद नाडियाडवाला की सिकंदर स्टार रश्मिका मंदाना ने ‘बम बम भोले’ गाने की शूट से शेयर की शानदार BTS तस्वीरें!

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मानी जा रही है। लोगों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। पहले रिलीज हुए पोस्टर और टीज़र ने तो सोशल मीडिया पर धमाल ही मचा…

साजिद नाडियाडवाला की सिकंदर स्टार रश्मिका मंदाना ने ‘बम बम भोले’ गाने की शूट से शेयर की शानदार BTS तस्वीरें!
साजिद नाडियाडवाला की सिकंदर स्टार रश्मिका मंदाना ने ‘बम बम भोले’ गाने की शूट से शेयर की शानदार BTS तस्वीरें! | फ़ोटो: TVL News

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मानी जा रही है। लोगों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। पहले रिलीज हुए पोस्टर और टीज़र ने तो सोशल मीडिया पर धमाल ही मचा दिया था। फिल्म का गाना ज़ोहरा जबीं अपने जबरदस्त बीट्स के साथ म्यूजिक चार्ट्स पर छा गया था और ये ईद का परफेक्ट गाना बन गया था। अब नया गाना बम बम भोले, जिसमें सलमान और रश्मिका दिख रहे हैं, होली का धमाकेदार एंथम बन गया है। इसी बीच रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया पर इस गाने के शूट के कुछ खास बिहाइंड द सीन फोटोज़ शेयर करके फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।



तस्वीर में हाल ही में रिलीज़ हुए गाने बम बम भोले के बिहाइंड द सीन की झलक है, जिसमें रश्मिका मंदाना सलमान खान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं, चारों तरफ रंगों की धूम मची है। इस पोस्ट ने फैंस को उत्साहित कर दिया है, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।


सिकंदर को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है और फैंस की उत्सुकता और बेसब्री हर दिन बढ़ती जा रही है। सलमान खान ईद 2025 पर सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और इसे ए.आर. मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में एक जबरदस्त सिनेमैटिक एक्सपीरियंस के साथ कई और बड़े सरप्राइज़ देखने को मिलेंगे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।