मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिग बॉस 18 के फिनाले में सलमान खान और आमिर खान का मजेदार फोन एक्सचेंज, दोनो के 'लवयापा मोमेंट' ने बांधा समा!

आमिर खान हाल ही में बिग बॉस 18 के फिनाले में नजर आए, जहां उन्होंने अपने पुराने दोस्त सलमान खान से मुलाकात की।दोनों ने काफी मज़ेदार बातें की, पुरानी यादें ताजा की और अपने-अपने चलेट्स को लेकर मजाक भी क…

बिग बॉस 18 के फिनाले में सलमान खान और आमिर खान का मजेदार फोन एक्सचेंज, दोनो के 'लवयापा मोमेंट' ने बांधा समा!
बिग बॉस 18 के फिनाले में सलमान खान और आमिर खान का मजेदार फोन एक्सचेंज, दोनो के 'लवयापा मोमेंट' ने बांधा समा! | फ़ोटो: TVL News

आमिर खान हाल ही में बिग बॉस 18 के फिनाले में नजर आए, जहां उन्होंने अपने पुराने दोस्त सलमान खान से मुलाकात की।


दोनों ने काफी मज़ेदार बातें की, पुरानी यादें ताजा की और अपने-अपने चलेट्स को लेकर मजाक भी किया।


आमिर यहां अपने बेटे जुनैद खान की आने वाली फिल्म लवयापा को प्रमोट करने पहुंचे थे। उनके साथ जुनैद और उनकी को-स्टार खुशी कपूर भी थीं।


बातचीत के दौरान जुनैद और खुशी ने मस्ती-मज़ाक में सलमान और आमिर की पुरानी दोस्ती का टेस्ट लेने का आइडिया दिया।


उन्होंने मजाक में कहा कि दोनों खानों को एक "लवयापा मोमेंट" के लिए अपने-अपने फोन एक्सचेंज करने चाहिए।


ये सुनकर सब ठहाके लगाने लगे, और पूरे माहौल में एक हल्की-फुल्की मस्ती छा गई।


फोन एक्सचेंज करने के बाद सलमान ने मज़ाक में आमिर को छेड़ते हुए कहा कि आमिर को टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है,


क्योंकि वो शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं, जबकि सलमान अभी तक कुंवारे हैं। मजाकिया अंदाज में बातचीत चल रही थी कि तभी सलमान ने अपने फोन को अनलॉक करने में थोड़ी झिझक दिखाई।


आमिर ने उन्हें समझाते हुए कहा कि फोन खोलो। इस पर सलमान ने हंसते हुए कहा, "फोन खोलते ही तू गिर जाएगा।"


आमिर ने तुरंत मजेदार जवाब दिया, "देख, गिर जाऊंगा तो अपने आपको संभाल लूंगा, लेकिन इंडिया को गिरने नहीं दूंगा। टेंशन मत ले... तेरे सीक्रेट्स मेरे पास सेफ हैं।"


यह सुनकर सेट पर ठहाकों की बारिश हो गई।


मजाकिया माहौल और भी दिलचस्प हो गया जब आमिर ने सलमान का फोन चेक करते हुए छेड़ा, "ओह, ये वाली अभी भी है...


और इसका तो आज सुबह फोन भी आके गया।" फिर मजाक में बोले, "ये वाली का नंबर ब्लॉक क्यों किया?" इस पर सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया, "बहुत परेशान करती है यार।"


आमिर, हंसते-हंसते, सलमान से बोले, "अच्छा, अब मेरा फोन चेक कर ले।" इस पर सलमान ने फट से मजाक में कहा, "तेरे फोन में क्या चेक करूं यार? या तो रीना या किरण का मैसेज रहेगा।"


सेट पर फिर से हंसी का ठहाका गूंज गया।


दोनों के बीच की ये मजाकिया नोकझोंक ने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया। सलमान और आमिर की गहरी दोस्ती और उनकी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग ने बिग बॉस फिनाले को वाकई यादगार बना दिया।


दोनों ने अपनी 1994 की क्लासिक फिल्म अंदाज़ अपना अपना के आइकॉनिक बाइक सीन को भी रीक्रिएट किया। बैकग्राउंड में दो मस्ताने चले ज़िंदगी बनाने गाना बज रहा था,


जिसने फैंस के लिए नॉस्टैल्जिया का पल बना दिया।आमिर ने हंसी-हंसी में फिल्म के सीक्वल की बात छेड़ी, जिससे फैंस के बीच जोश और एक्साइटमेंट भर गया। लोग एक मॉडर्न वर्जन में उस क्लासिक कॉमेडी को दोबारा देखने के बारे में सोचने लगे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।