मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

संभल में नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने किया सुसाइड: आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने दी जान, मौत के बाद एक गिरफ्तार; 8 के खिलाफ केस दर्ज

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने के कारण आत्महत्या कर ली| गैंगरेप पीड़िता ने सीओ से डीआईजी तक से आरोपी के…

संभल में नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने किया सुसाइड: आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने दी जान, मौत के बाद एक गिरफ्तार; 8 के खिलाफ केस दर्ज
संभल में नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने किया सुसाइड: आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने दी जान, मौत के बाद एक गिरफ्तार; 8 के खिलाफ केस दर्ज | फ़ोटो: TVL News

संभल:  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों पर कार्रवाई न होने के कारण आत्महत्या कर ली| गैंगरेप पीड़िता ने सीओ से डीआईजी तक से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने और न्‍याय दिलाए जाने की गुहार लगाई, लेकिन हर तरफ से निराशा ही हाथ लगी| पीड़िता ने 24 अगस्त, 2022 को रेपिस्टों के खिलाफ कोई कार्रवाई व न्याय न मिलने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली| गैंगरेप पीड़ित नाबालिग लड़की द्वारा न्याय न मिलने पर फांसी लगाकर सुसाइड किए जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया|



पीड़िता के सुसाइड करने के बाद पुलिस ने 4 रेपिस्टों समेत 8 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस ने नामजद एक आरोपी को 25 अगस्त, 2022 को गिरफ्तार कर लिया  है। पुलिस ने बाकी आरोपियों के खिलाफ  पॉक्सो एक्ट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज का जांच टीम गठित कर दी है| आरोपियों को पुलिस तलाश रही है|



मामला कुढ़फतेहगढ़ थाना इलाके के गांव अटवा का है| 15 जुलाई को 15 साल की किशोरी के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप किया था| गांव के ही रहने वाले बीरेश नाम के युवक ने अपने चार साथियों के साथ के साथ मिलकर की थी | घटना के दिन ही पीड़िता ने मुख्य आरोपी बीरेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया था| लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की|  इसके बाद  इसकी शिकायत पीड़ित परिवार लगातार संबंधित उच्चअधिकारियों से करता रहा.... गुहार लगाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार  नहीं किया, जिससे आहत होकर बुधवार को पीड़िता ने जान दे दी|



परिजनों का कहना है कि,'' पुलिस की इस रवैए से क्षुब्ध होकर पीड़ित किशोरी ने बुधवार को आत्महत्या कर ली| पीड़िता के सुसाइड करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी बीरेश को गिरफ्तार कर लिया है|



 संभल के SP चक्रेश मिश्रा ने बताया,''15 जुलाई को एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। युवती के द्वारा बताया गया, उसके साथ 4 लोगों ने दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही थी। 24 अगस्त को पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है| परिजनों की सूचना के आधार पर 4 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, ये अन्य 4 लोग दुष्कर्म के अभियुक्तों के पहचान वाले हैं। सभी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीम लगाई गई है"|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 21 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।