मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश, स्वास्थ्य की स्थिति में हो रहा सुधार

नई दिल्ली: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन के बाद होश आया है। AIIMS में इलाज के 15वें दिन गुरुवार सुबह उन्हें होश आ गया है। AIIMS दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। राजू श्री…

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश, स्वास्थ्य की स्थिति में हो रहा सुधार
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश, स्वास्थ्य की स्थिति में हो रहा सुधार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आज 15 दिन के बाद होश आया है। AIIMS में इलाज के 15वें दिन गुरुवार सुबह उन्हें होश आ गया है। AIIMS दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है।  राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। 



नवीनतम हेल्थ अपडेट के अनुसार, वेंटिलेटर में 15 दिन बिताने के बाद आखिरकार उन्हें होश आ गया है। राजू को  25 अगस्त की सुबह 8.10 बजे होश आया। कॉमेडियन के स्वास्थ्य में पिछले कुछ दिनों में कई उतार-चढ़ाव देखे गए। कॉमेडियन के भाई और उनकी पत्नी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए पूजा की।



 25 अगस्त को राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गरवित नारंग ने बताया कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार हो रहा है|  गौरतलब है कि, जिम में वर्कआउट के दौरान सीने में दर्द और गिरने के बाद राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।



परिजनों के मुताबिक, बुधवार, 24 अगस्त, 2022 को आधे घंटे के लिए वेंटिलेटर हटाया गया। ये दूसरी बार है जब राजू को वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया गया है। इससे पहले 15 अगस्त को 1 घंटे के लिए वेंटिलेटर हटाया था। तब उन्हें बुखार आ गया था। उसके बाद फिर से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।



कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिम में वर्कआउट करने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके ट्रेनर उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। पिछले कुछ दिनों से, कॉमेडियन के स्वास्थ्य में बड़े उतार-चढ़ाव देखे गए। राजू श्रीवास्तव के बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव और उनकी पत्नी ने कॉमेडियन के स्वास्थ्य के जल्द ठीक होने के लिए विशेष पूजा की। 



पूजा दो दिनों से चल रही है और पांच दिनों तक चलेगी। कई पुजारी पूजा कर रहे हैं, प्रार्थना कर रहे हैं कि राजू जल्द से जल्द ठीक हो जाए। राजू के साले प्रशांत ने कहा कि हर कोई कॉमेडियन के ठीक होने की दुआ कर रहा है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।