मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सौतेले पिता व सगे मामा समेत तीन लोगों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप: गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात, 2 गिरफ्तार- एक फरार

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोप में पीड़िता के सौतेले पिता और उसके सगे मामा को गिरफ्तार किया है| जिले के था…

सौतेले पिता व सगे मामा समेत तीन लोगों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप: गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात, 2 गिरफ्तार- एक फरार
सौतेले पिता व सगे मामा समेत तीन लोगों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप: गर्भवती हुई तो कराया गर्भपात, 2 गिरफ्तार- एक फरार | फ़ोटो: TVL News

संभल:  उत्तर प्रदेश के संभल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोप में पीड़िता के सौतेले पिता और उसके सगे मामा को गिरफ्तार किया है| जिले के थाना नखासा क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता व मामा समेत तीन लोगों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पिता ने किशोरी को डरा-धमकाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। जब किशोरी 4 महीने प्रेगनेंट हुई तो पीडिता की माँ व   सगे मामा ने गर्भपात करा दिया गया। मामले की जानकारी जब पीड़िता के पहले पिता को हुई तो उसने अपने बेटी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है| पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप के आरोप में पीड़िता के सौतेले पिता और उसके सगे मामा को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है|



दरअसल,नखासा थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला ने कुछ साल पहले पीपली रहमापुर के रहने वाले एक शख्स से निकाह कर ली। महिला की पहले से एक सोलह साल की बेटी भी है। दूसरे शख्स से निकाह के बाद जब महिला रिश्तेदारी में गई हुई थी उसी दौरान बेटी के सौतेले पिता, रिश्ते के मामा और एक अन्य युवक ने लड़की के साथ गैंगरेप किया।  आरोपी पिता और मामा, काफी समय से पीड़िता को धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे| नाबालिग पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने में बाद सौतेले पिता और सगे मामा के दुष्कर्म की करतूत का खुलासा हुआ| 



पीड़िता के पहले पिता ने 14 सितंबर, 2022 को अपनी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप के आरोप में बेटी के सौतेले पिता रफीउद्दीन और संगे मामा सुबहान और एक अन्य शख्स मेंहदी के खिलाफ शिकातय दर्ज कराई| पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया | जबकि एक आरोपी फरार है|



पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर, 2022 को थाना नखासा पर पीड़िता के पिता की तहरीरी सूचना पर अपनी नाबालिक पुत्री के साथ रफीउद्दीन (सोतेले पिता) पुत्र शमशेर मूल निवासी गांव लहरारतू थाना रजपुरा जिला सम्भल ,हाल पता निवासी पिपली रहमापुर गांव, थाना नखासा, सुबहान (मामा) पुत्र हाकम अली निवासी गांव पीपली रहमापुर थाना नखासा जनपद व मेंहदी पुत्र बुद्धा निवासी चन्दनपुर थाना आदमपुर जनपद अमरोहा द्वारा सामूहिक बलात्कार करने व गर्भपात कराने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 422/2022 धारा 376डी/504/506/313 भादवि व % पोक्सो एक्ट पंजीकृत कराया था।



थाना नखासा के पीपली रहमापुर गांव निवासी आरोपी पिता रफीउद्दीन व मामा सुबहान को 17 सितंबर, 2022 को रिठाली चौराहा से गिरफ्तार किया गया। 



वादी मुकदमा पीड़िता पिता ने बताया,' ने बताया की प्रार्थी की पहली पत्नी से एक पुत्री जो कि प्रार्थी की पहली पत्नी से करीब 10 वर्ष पूर्व तलाक के बाद प्रार्थी की पहली पत्नी के साथ में रह रही थी प्रार्थी की पहली पत्नी ने अपना दूसरा विवाह रफीउद्दीन पुत्र शमशेर मूल निवासी लहरारतू गांव, थाना रजपुरा जिला सम्भल हाल पता गांव, पिपली रहमापुर थाना नखासा जिला सम्भल के साथ कर लिया। 



रफीउददीन ने सुबहान और मेंहदी पुत्र बुद्धा के साथ मिलकर प्रार्थी की नाबालिग पुत्री के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन बलात्कार किया तथा रफीउददीन व सुबहान व मेहदी द्वारा बलात्कार करने पर प्रार्थी की पुत्री 04 माह की गर्भवती हो गई थी। तब पीडिता की माँ व मामा सुबहान ने मिलकर प्रार्थी की पुत्री के गर्भ में पल रहे शिशु का अवैध रूप से गर्भपात करा दिया था। 



इस संबंध में  DSP जितेंद्र कुमार ने बताया,''थाना नखासा में पीड़िता के पिता द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके सौतेले पिता और गांव के 2 अन्य लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया| इस पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने पीड़िता के सौतेले पिता और एक अन्य आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। अभी एक व्यक्ति फरार है, जल्द उसे गिरफ़्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी|




गिरफ्तार आरोपी:

1. रफीउद्दीन पुत्र शमशेर मूल नि0 ग्रा0 लहरारतू थाना रजपुरा जिला सम्भल हाल पता ग्रा0 पिपली रहमापुर थाना नखासा जनपद सम्भल। 

2. सुबहान पुत्र हाकम अली निवासी ग्राम पीपली रहमापुर थाना नखासा जनपद सम्भल ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।