मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

28 अगस्त से गोरखपुर में शुरू होगा 'संघर्ष2' का दूसरा शेड्यूल

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 का दूसरा शेड्यूल 28 अगस्त से गोरखपुर में शुरू होने जा रहा है। जो कि करीब 20 दिन का होने वाला है। इसमें फिल्म के कई महत्वपूर्ण…

28 अगस्त से गोरखपुर में शुरू होगा 'संघर्ष2' का दूसरा शेड्यूल
28 अगस्त से गोरखपुर में शुरू होगा 'संघर्ष2' का दूसरा शेड्यूल | फ़ोटो: TVL News


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 का दूसरा शेड्यूल 28 अगस्त से गोरखपुर में शुरू होने जा रहा है। जो कि करीब 20 दिन का होने वाला है। इसमें फिल्म के कई महत्वपूर्ण दृश्यों की शूटिंग की जाएगी। इसके बाद फिल्म के दो और शेड्यूल होने वाले हैं जिसकी जानकारी जल्द ही भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के फैंस के साथ शेयर की जाएगी।


फिल्म का पहला शेड्यूल बैंकॉक और पाटाया में पूरा किया गया है। गोरखपुर के लिए संघर्ष 2 की पूरी यूनिट निकल चुकी है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी व फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार की आगामी भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में  हैं। इसके अलावा फिल्म में अभिनेत्री मेघाश्री, माही श्रीवास्तव, अदाकारा सबा खान, विनीत विशाल, नीलम वशिष्ठ, विनोद मिश्रा और समर्थ चतुर्वेदी सहित कई अन्य कलाकार हैं। साथ ही गोरखपुर के शेड्यूल में कई नए कलाकार भी जुड़ने वाले है।


निर्माता रत्नाकर कुमार की संघर्ष 2 एक मेगा बजट फिल्म है। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल, सह- निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव, राइटर एंड स्टोरी वीरू ठाकुर, म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी, डीओपी आरआर प्रिंस, कॉस्ट्यूम बादशाह, मार्केटिंग हेड विजय यादव और प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है।


निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि हमने फिल्म का पहला शेड्यूल थाईलैंड में पूरा कर लिया है। अब हम गोरखपुर के लोई रवाना हो रहे हैं जहां हम 20 दिनों तक शूटिंग करने वाले हैं। इसके बाद फिल्म के दो शेड्यूल के बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी। फिल्म में दर्शकों को खेसारी लाल यादव का अब तक का एक दम हटके अवतार देखने को मिलने वाला है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, सस्पेंस से लेकर खेसारी का रोमेंटिक अंदाज देखने को मिलेगा। वही मेघाश्री, माही श्रीवास्तव और सबा खान की तिकड़ी भी आपको फिल्म में पसंद आएगी। ओवर ऑल ये फिल्म दर्शकों को हर तरह से संतुष्ट करेगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।