मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिल्पी राज और श्वेता महारा का नया सांग 'तरस गईले राजा जी' हुआ रिलीज

भोजपुरी फिल्म जगत की सुरों की मल्लिका ट्रेंडिंग क्वीन सिंगर शिल्पी राज का गाना रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाने लगता है। शिल्पी राज के भोजपुरी गानों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रील्स और वीडियो बनाते है…

शिल्पी राज और श्वेता महारा का नया सांग 'तरस गईले राजा जी' हुआ रिलीज
शिल्पी राज और श्वेता महारा का नया सांग 'तरस गईले राजा जी' हुआ रिलीज | फ़ोटो: TVL News


भोजपुरी फिल्म जगत की सुरों की मल्लिका ट्रेंडिंग क्वीन  सिंगर शिल्पी राज का गाना रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाने लगता है। शिल्पी राज के भोजपुरी गानों पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रील्स और वीडियो बनाते हैं। उनके गानों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना 'तरस गईले राजा जी' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा के जोरदार ठुमके देखने को मिल रहा है। वही सांग में श्वेता महारा ने अपने एक्सप्रेशन से जान फूंक दी है। इसमें उनका डांस भी बेहतरीन दिख रहा है, वही वे अपने ऑनस्क्रीन पति को थोड़ा परेशान  करती हुई नजर आ रही हैं।


श्वेता महारा ब्लैक साड़ी और रेड साड़ी में कहरा बरपा रही हैं। उनकी अदाओं के लोग दीवाने हो गए हैं। इस गाने में श्वेता बोल रही हैं- 'अस मरनी मुश्की तरस गइले राजा जी चुड़ी हमार जब खनकल हो पिया के मन खसकल हो. एक मिनट में नर्भस भईले राजा जी....'। गाने में शिल्पी की आवाज पर श्वेता ने गज़ब का ही जलवा दिखाया है।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'तरस गईले राजा जी' को ट्रेंडिंग क्वीन सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इसमें फीचर श्वेता महारा ने किया है। इस सांग के बेहतरीन बोल विजय चौहान ने लिखे हैं। इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसके निर्देशक गोल्डी जायसवाल और कोरियोग्राफी बॉबी जैक्सन ने की है।


आपको बता दें कि श्वेता महारा ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के कई गानों में परफॉर्म किया है जो आज मिलेनियम क्लब में शामिल हो कर धूम मचा रहे हैं, वही इन्होंने रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म पंख में भी काम किया है। जिसमें इसके साथ अभिनेता संजय पांडेय, रोहित सिंह मटरू, माही श्रीवास्तव, आयशा कश्यप, विनोद मिश्रा हैं। पंख के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं इसके सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं, जबकि निर्देशक पराग पाटिल ने हैं। फिल्म का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।