मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

संतकबीर नगर न्यूज़ : नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि के नेतृत्व में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर भव्य मिष्ठान वितरण कार्यक्रम

धनघटा भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक समरसता के अग्रदूत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर धनघटा चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि के नेतृत्व में भव्य मिष्ठान वितरण कार्यक…

संतकबीर नगर न्यूज़ : नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि के नेतृत्व में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर भव्य मिष्ठान वितरण कार्यक्रम
संतकबीर नगर न्यूज़ : नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि के नेतृत्व में बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर भव्य मिष्ठान वितरण कार्यक्रम | फ़ोटो: TVL News

धनघटा भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक समरसता के अग्रदूत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर धनघटा चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि के नेतृत्व में भव्य मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि गौतम भी विशेष रूप से मौजूद रहे।


जनसहभागिता और सम्मान का दृश्य


इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, युवाओं और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बच्चों और आम नागरिकों के बीच मिष्ठान का वितरण कर सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।


प्रमुख लोगों की गरिमामयी उपस्थिति


कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पार्टी पदाधिकारी जिला मंत्री अशोक यादव उर्फ साधु, श्रीकांत गौतम, अखिलेश पाठक, टी. एन. मिश्रा और गुड्डू गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों और उनके संघर्ष को याद करते हुए सामाजिक न्याय और समानता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। वहीं नीलमणि गौतम ने कहा कि बाबा साहब का जीवन प्रत्येक नागरिक के लिए एक प्रेरणा है। उनका संघर्ष आज भी हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश देता है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।