संतकबीर नगर न्यूज़ : भिटहा स्थित "चतुर्वेदी विला" में जरूरत मंदों के चेहरे पर मुस्कान लाकर मनाई गई होली
त्यौहारों के पुरानी परंपरा की झलक भिटहा स्थित "चतुर्वेदी विला" में इस होली पर भी देखने को मिली। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और एसआर के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने होली के…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
संतकबीर नगर न्यूज़ : भिटहा स्थित "चतुर्वेदी विला" में जरूरत मंदों के चेहरे पर मुस्कान लाकर मनाई गई होली | फ़ोटो: TVL News
त्यौहारों के पुरानी परंपरा की झलक भिटहा स्थित "चतुर्वेदी विला" में इस होली पर भी देखने को मिली। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और एसआर के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने होली के एक दिन पूर्व सैकड़ों जरूरतमंद पुरुषों, महिलाओं और बच्चों में मिठाई और नकदी वितरित करके होली के इस ऐतिहासिक पर्व पर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश किया। होली के दिन का शुभारंभ आवाम के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करके चतुर्वेदी विला के जिम्मेदारों ने एक दूसरे को शुभकामना दिया। अपने बधाई संदेश में डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि होली का पर्व हमारे जीवन में खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व पर समाज के सुविधा संपन्न समुदाय को कमजोर तबके के चेहरे पर मुस्कान लाकर उनके साथ त्यौहार की खुशियां मनाने आगे आना चाहिए। डा चतुर्वेदी ने जनपदवासियों को होली पर्व की बधाई देते हुए उन्हें शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की सलाह दिया। उन्होंने भरोसा जताया कि जिले की आवाम रंगों के प्रतीक इस पर्व को उल्लास और भाईचारे के साथ मनाएगी।
एसआर के एमडी एवम नाथनगर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि त्यौहार और पर्व हमें भविष्य में समाज के प्रति बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे में इस होली पर समाज के दबे कुचले वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाकर मनाने का संकल्प लेना होगा। श्री चतुर्वेदी ने भविष्य में कबीर की सरजमीं को खुशहाली और तरक्की के मार्ग पर ले जाने का संकल्प लिया। पूर्व प्रमुख ने जनपदवासियों को होली पर्व की बधाई देते हुए सभी के खुशहाल जीवन की कामना किया। इस दौरान अभयानंद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।