मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

संतकबीरनगर: शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है| संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के उसरा शहीद में एक घर में काम करने वाली युवती को घर के ही युवक ने शादी…

संतकबीरनगर: शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार
संतकबीरनगर: शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार | फ़ोटो: TVL News

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है|  संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के उसरा शहीद में एक घर में काम करने वाली युवती को घर के ही युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्‍कार किया| पीडित युवती ने न्‍याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। इस सम्बन्ध में संतकबीरनगर पुलिस ने बताया कि,''मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना दुधारा को निर्देशित किया गया है ।



संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के बाघनगर पुलिस चौकी प्रभारी को दिए गए तहरीर में उसरा शहीद क्षेत्र की निवासी पीड़िता के पिता ने बताया कि,''लगभग चार माह पहले कमर जहां पत्नी अब्दुल वदूद और मझसे और मेरी पत्नी से कहने लगी कि अपनी लड़की को मेरे घर भेज दो| मेरे घर पर कोई खाना बनाने वाला नहीं है जो कि मेरे पड़ोस में रहती है। मैं उनकी मजबूरी को देखते हए अपनी लड़की महसबा खातून को उनके घर चूल्हा-चौका के लिए भेज दिया| 



एक दिन जब मेरी लडकी घर वापस आई तो आकर अचानक रोने लगी| तो हम लोगो ने लडकी से पूछा कि क्या बात है तो लडकी ने सारी कहानी बताई कि मेरे साथ उनका लड़का अब्दुल नूर पुत्र अब्दुल बदूद ने मेरे साथ गलत काम किया व जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। पीड़िता बाबत, पहली बार उसकी मां घर पर नही थी तो घर का दरवाजा बन्द कर लिया और मुझे पलंग पर उठाकर पटक दिया| मैंने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने मेरे मुंह में दुपट्टा ठूस कर गलत काम किया व शारीरिक सम्बन्ध बनाया|  बाद में मुझे बहला-फुसलाकर कहने लगा तुम यह बात किसी को मत बताना मैं तुम्हारे साथ शादी कर लूंगा|  शादी का झांसा देकर लगातार मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। 



पीड़िता के पिता ने बताया कि,''''लड़की की सारी बात सुनकर मैं इज्जत की खातिर उसके घर के जिम्मेदार उसके मामा क्रमशः नजीर अहमद, शकील अहमद,दील अहमद व नफीस अहमद पुत्रगण शमसुद्दीन व अब्दुल नूर की मां कमर जहां से मिला और सारी बाते बताई | तो उन लोगों ने डेढ़ महीने बाद शादी करने की बात कही फिर मैने इधर-उधर से सुना कि वह लोग हम लोगो से शादी का झूठा वादा किये हैं|



फिर मैं जब तथ्य की सत्यता को जानने के लिए उनसे मिला तो सब लोग एक मत होकर मुझे व मेरी लड़की को वेश्या तथा उल्टा-सीधा अपमान जनक शब्द, गाली-गलौज देकर मुझे और मेरी लड़की से कहा कि हम शादी नहीं करेगें तथा अगर तुम इस बात को किसी से बताओगे या पुलिस कार्यवाही करोगे तो हम तुम्हे जान से मार देगें। पिता ने बताया कि,' लोग काफी दंबग किस्म के लोग है जिससे प्रार्थी व उसका परिवार काफी डरा व सहमा हुआ है तथा घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहा है। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।