मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश: साइबर सेल ने दिलवाई लोगों की गाढ़ी कमाई

कानपुर: साइबर अपराधियों ने धोखा देने के अपने दांव पेंच लगाकर जिन भोले भाले लोगों को ठगा उनकी मदद के लिये कमिश्नरेट पुलिस की साइबर सेल ने बड़ा काम किया। मई माह में आई करीब 12 शिकायतों में साइबर सेल की…

उत्तर प्रदेश: साइबर सेल ने दिलवाई लोगों की गाढ़ी कमाई
उत्तर प्रदेश: साइबर सेल ने दिलवाई लोगों की गाढ़ी कमाई | फ़ोटो: TVL News

कानपुरसाइबर अपराधियों ने धोखा देने के अपने दांव पेंच लगाकर जिन भोले भाले लोगों को ठगा उनकी मदद के लिये कमिश्नरेट पुलिस की साइबर सेल ने बड़ा काम किया। मई माह में आई करीब 12 शिकायतों में साइबर सेल की टीम ने न केवल गाढ़ी कमाई को बचाया बल्कि कुछ मामलों में जहां पैसा चला गया था उसे होल्ड कराकर वापस भी कराया। 



यह सभी अपराध साइबर अपराधियों द्वारा आम जनता को भ्रमित कर उनसे उनके बैंक खाते एंव डेविट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, रिवॉर्ड पॉइंट, बैंक केवाईसी, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, ओटीपी पूछकर , रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड कराकर धोखाधड़ी के सम्बन्ध में किये गये थे। इस पर कारवाई करते हए विभिन्न पीड़ितो के खाते में मई माह में कुल 6,31,274 रुपये की धनराशि वापस करायी गई।। 



डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के मुताबिक देश मे फर्जीवाड़ा करने वाले तमाम संगठन सक्रिय है। वो लोगो को कम सिविल स्कोर और सस्ते ब्याज दरों पर कर्ज देने के लालच वाले लिंक भेजे जाते है और उन्हें फर्जी वेबसाइट पर अपने दस्तावेज अपलोड करने को कहते हैं। एक बार दस्तावेज अपलोड होने के बाद उनका गलत इस्तेमाल करने की आशंका है। देश मे लगभग 600 के करीब अवैध कर्ज देने वाले एप चल रहे है। लोगों को इन प्रलोभन से बचना चाहिए। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में साइबर सेल प्रभारी पुनीत तोमर के नेतृत्व में का0 पवन कुमार सिंह, का0 मुकेश शुक्ला, का0 विजय मौर्य शामिल रहे। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल द्वारा टीम को पुरुष्कृत किया गया।



 इनका पैसा बचाया

-: महेंद्र कुमार निवासी मवैया हरजेन्दर नगर चकेरी के बैंक खाते में 15,942/- रुपए 

-: लेनका मनमधा कुमार निवासी एयरफोर्स कालोनी चकेरी के बैंक खाते में 19,000/- रुपए

-: आलोक सिंह निवासी पुराना शिवली रोड कानपुर के बैंक खाते में 25,000/- रुपए

-: कपिल रेज़दा निवासी फजलगंज आर के नगर कानपुर के बैंक खाते में 39,048/- रुपए

 -: सबी जहरा निवासी जूही कानपुर के बैंक खाते में 34,808/- रुपए

 -: राकेश कुमार प्रसाद निवासी सफीपुर हरजेन्दर नगर चकेरी के बैंक खाते में 20,000/- रुपए

-: अमन मिश्र निवासी लेबर कालोनी दादानगर कानपुर के बैंक खाते में 18,000/- रुपए

-: राजेन्द्र प्रसाद निवासी के पी यूनिवर्सिटी कानपुर के बैंक खाते में 94,426/- रुपए 

-: सुनीता निवासी अग्निहोत्री नगर कल्याणपुर के बैंक खाते में 34,409/- रुपए

-: कृष्ण कांत पाठक निवासी काकादेव कानपुर नगर के बैंक खाते में 27,499/- रुपए 

-: रमा मिश्रा निवासी वाई ब्लाक किदवई नगर के बैंक खाते में 50,000/- रुपए

 -: आलोक कुमार निवासी यसोदा नगर नौबस्ता के बैंक खाते में 24,566/- रुपए 

-: रोहित कुमार निवासी आजाद नगर कानपुर के बैंक खाते में 12,576/- रुपए

 -: अविनाश निवासी पनकी के बैंक खाते में 1,16,000/- रुपये

-: अंचल भाटिया निवासी कृष्णा नगर कानपुर के बैंक खाते में 30,000/- रुपए 

-: शशांक साहू निवासी बारा देवी कानपुर के बैंक खाते में 70,000 रुपए




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।