संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर के थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत में हुई युवती की मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले, युवती की मामले में पुलिस ने 10 मार्च 2022 को मुख्य आरोपी प्रेमचन्द चौधरी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था| खलीलाबाद पुलिस ने पो0 धर्मचा के ककरहिया गांव निवासी प्रेमचन्द चौधरी के भाई शिवचन्द चौधरी को आज यानी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया|
घटनाक्रम के मुताबिक, 07 मार्च को कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेहरी स्थित कुएं से कपड़े, चद्दर, साल व रस्सी से बंधी एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था जिसके उपरान्त थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था तथा ग्राम सेहरी के विकास चौधरी पुत्र कन्हैया लाल की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अज्ञात के खिलाफ FIR पंजीकृत किया गया था।
8 मार्च को अनिल कुमार गौड़ पुत्र स्व0 प्रहलाद निवासी ककरहिया पोस्ट धमैचा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर द्वारा शिनाख्त की गयी तो ज्ञात हुआ कि उक्त शव उनकी पुत्री मंदाकिनी का है।
सन्तकबीरनगर पुलिस ने बताया कि ,''प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद विजय नरायण प्रसाद द्वारा मु0अ0सं0 1351 2022 धारा 302 / 201 भादवि की विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त के भाई शिवचन्द चौधरी पुत्र कांशीराम चौधरी निवासी ग्राम ककरहिया पो0 धमैचा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को मुखबिर खास की सूचना पर आज (21 अप्रैल, 2022) भुवरिया चौराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय खाना किया गया। घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त को दिनॉक 10.03.2022 को गिरफ्तार किया जेल भेजा जा चुका है।
मन्दाकिनी गौड़ के साथ रहने से मेरे घर वाले खुश नही थे तथा काफी बेइज्जती हो रही थी: प्रेमचन्द
बता दें कि, 10 मार्च 2022 को पूछताछ में अभियुक्त प्रेमचन्द चौधरी ने बताया कि मंदाकिनी पुत्री अनिल गौड़ से प्रेम करता था तथा घर वालों की मर्जी के विरुद्ध वर्ष 2019 बतौर पती पत्नी खलीलाबाद शहर स्थित पश्चिमी बंजरिया में किराये का मकान लेकर रहता था| मेरे इस कार्य से घर वाले खुश नही थे तथा मन्दाकिनी के साथ रहने के कारण मेरे परिवार की समाज में काफी बेइज्जती हो रही थी।
दूसरी लड़की से शादी की तो मन्दाकिनी 10 लाख की डिमांड करने लगी थी: प्रेमचन्द
अभियुक्त ने बताया गया कि उसने मन्दाकिनी को बिना बताए दिनांक 6 फरवरी 2022 को रीति रिवाज के मुताबिक अर्चना पुत्री परमात्मा निवासी भानपुर थाना सोनहा जनपद बस्ती से विवाह कर लिया, जिसकी जानकारी बाद में 26 फरवरी 2022 को मन्दाकिनी को होने पर मुझसे काफी झगड़ा व बवाल किया और धमकी देते हुए कहा कि यदि तुम मुझे छोड़कर दूसरी पत्नी रखोगे तो तुम्हे मुझे 10 लाख रुपये जीवन बसर करने के लिए देना पड़ेगा नही तो तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर दूंगी|
पैसे न देने पर बलात्कार में फसवाकर जेल भेजवाने की धमकी देने लगी: प्रेमचन्द
अभियुक्त प्रेमचन्द चौधरी ने बताया गया कि,''मैं इतनी बड़ी रकम देने में सक्षम नही था इसलिए मैनें मन्दाकिनी से काफी अनुनय विनय किया और उसे समझाया लेकिन वह नहीं मानी और मुझे बलात्कार में फसवाकर जेल भेजवाने की धमकी देने लगी जिससे तंग आकर मैंने मंदाकिनी से पीछा छुड़ाने का ठान लिया तथा 27 फरवरी को मैनें मेडिकल स्टोर से बीपी के मरीज को दी जाने वाली नींद की 10 गोली लेकर अपने पास रख लिया और वापस जाकर मंदाकिनी को 02 गोली खिला दी क्योकिं झगड़ा करने पर उसकी थोड़ी तबियत खराब हो गयी थी और सर दर्द हो रहा था|
उपचार के बहाने ले जाकर मार डाला
उपचार करने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर मफलर से बाँधकर बैठा लिया और सेहरी गाँव में कुएं के पास रात 12.30 बजे ले गया लगभग आधे घण्टे बाद दवा का असर होना शुरु हो गया तथा मन्दाकिनी धीरे धीरे बेसुध होने लगी| तब मैनें उपचार करने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर मफलर से बाँधकर बैठा लिया और सेहरी गाँव में कुएं के पास रात 12.30 बजे ले गया| वहाँ मेरा भाई शिवचन्द रस्सा, ईट, काले रंग की शाल तथा डबल बेड की चादर लेकर वहाँ आ गया, क्योकि उसे पहले ही मंदाकिनी को रास्ते से हटाने की बात बता दी थी। मैने अपने भाई शिवचन्द के साथ मिलकर मंदाकिनी का हाथ पैर बाँधकर बोरे में नमक और ईट भरकर शाल व बेडशीट में लपेटकर कुँए में फेक दिया।