मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हिमाचल प्रदेश: 50 समर्थकों के साथ पूर्व पार्षद कांता सुयाल कांग्रेस में शामिल

शिमला: शिमला नगर निगम में पूर्व में माकपा पार्षद रह चुकी कांता सुयाल ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांता सुयाल ने 50 समर्थकों के साथ वीरवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। पार्टी कार्यालय शिमला में…

हिमाचल प्रदेश: 50 समर्थकों के साथ पूर्व पार्षद कांता सुयाल कांग्रेस में शामिल
हिमाचल प्रदेश: 50 समर्थकों के साथ पूर्व पार्षद कांता सुयाल कांग्रेस में शामिल | फ़ोटो: TVL News

शिमला:  शिमला नगर निगम में पूर्व में माकपा पार्षद रह चुकी कांता सुयाल ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांता सुयाल ने 50 समर्थकों के साथ वीरवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। पार्टी कार्यालय शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और मंडी संसदीय हलके से सांसद प्रतिभा सिंह ने कांता सुयाल और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।



इस दौरान कुलदीप राठौर ने कहा कि कांता सुयाल के पार्टी में आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इससे पार्टी नगर निगम चुनाव में और बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि शिमला से पहले सोलन और पालमपुर MC में भी कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है। अब शिमला की बारी है। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। कांता सुयाल शिमला के केंथू वार्ड से पार्षद रह चुकी है।



सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की पोल खुल गई है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों ने आमजन की जीना दूभर कर दिया है। सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, सीमेंट, सरिया, रेत, बजरी, खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे है। सरकार का इन पर कोई नियंत्रण नहीं है। इससे आम आदमी की कठिनाईयां प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक सवाल के जवाब में प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है।



शिमला कांग्रेस ने कहा कि,'''आज भाजपा सरकार से परेशान होकर राजीव भवन शिमला में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में सैकड़ों लोगों ने हिमाचल कांग्रेस के साथ जुड़ने का फैसला लिया । विशेष तौर इस मौके पर मंडी सांसद प्रतिभा सिंह जी भी उपस्थित रहे । जय कांग्रेस विजय कांग्रेस






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।