मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

संतकबीरनगर में प्रेमिका का हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार: पहले नींद की गोलियां खिलाकर की थी हत्या, फिर हाथ-पैर बांध बोरे में नमक और ईंट भरकर शव को शाल व बेडशीट में लपेटकर कुएं में फेंका

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर के थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत में हुई युवती की मामले में उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| खम्हरिया के पश्चिम सीवान में स्थित कुएं में सोम…

संतकबीरनगर में प्रेमिका का हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार: पहले नींद की गोलियां खिलाकर की थी हत्या, फिर हाथ-पैर बांध बोरे में नमक और ईंट भरकर शव को शाल व बेडशीट में लपेटकर कुएं में फेंका
संतकबीरनगर में प्रेमिका का हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार: पहले नींद की गोलियां खिलाकर की थी हत्या, फिर हाथ-पैर बांध बोरे में नमक और ईंट भरकर शव को शाल व बेडशीट में लपेटकर कुएं में फेंका | फ़ोटो: TVL News

संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर के थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत में हुई युवती की मामले में उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|  खम्हरिया के पश्चिम सीवान में स्थित कुएं में सोमवार को युवती की लाश मिली थी। लाश रस्सी में नमक की बोरी और ईंट के टुकड़े के साथ कुएं में डाली गई थी। सेहरी के रहने वाले विकास चौधरी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया गया था। पिता अनिल कुमार ने बेटी मंदाकिनी की हत्या प्रेमी द्वारा किए जाने की आशंका व्यक्त की थी। अब पुलिस ने मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है| पुलिस ने प्रेमिका मंदाकिनी गौड़ की हत्या करने वाले प्रेमी प्रेमचन्द चौधरी को 10 मार्च को गिरफ्तार कर लिया है|




थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेहरी स्थित कुएं से कपडे, चद्दर, साल व रस्सी से बंधी एक अज्ञात महिला का शव बरामद हआ था जिसके उपरान्त थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था तथा ग्राम सेहरी के विकास चौधरी पुत्र श्री कन्हैया लाल की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मामला पंजीकृत किया गया था।



खलीलाबाद पुलिस ने बताया कि,'' 8 मार्च 2022 को अनिल कुमार गौड़ पुत्र स्व0 प्रहलाद निवासी ककरहिया पोस्ट धमैचा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर द्वारा शिनाख्त की गयी तो ज्ञात हुआ कि कुएं से बरामद शव उनकी (अनिल कुमार की) पुत्री मंदाकिनी का है।



मंदाकिनी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए गठित टीम प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद विजय नरायण प्रसाद व प्रभारी एस0ओ0जी0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आज अभियुक्त प्रेमचन्द चौधरी पुत्र काशीराम चौधरी निवासी ग्राम ककरहिया पो0 धमैचा को कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत टेमा रहमत चौराहा से गिरफ्तार किया गया।




मन्दाकिनी गौड़ के साथ रहने से मेरे घर वाले खुश नही थे तथा काफी बेइज्जती हो रही थी: प्रेमचन्द 

पूछताछ में अभियुक्त प्रेमचन्द चौधरी ने बताया कि मंदाकिनी पुत्री अनिल गौड़ से प्रेम करता था तथा घर वालों की मर्जी के विरुद्ध वर्ष 2019 बतौर पती पत्नी खलीलाबाद शहर स्थित पश्चिमी बंजरिया में किराये का मकान लेकर रहता था| मेरे इस कार्य से घर वाले खुश नही थे तथा मन्दाकिनी के साथ रहने के कारण मेरे परिवार की समाज में काफी बेइज्जती हो रही थी। 



दूसरी लड़की की शादी तो मन्दाकिनी ने 10 लाख की डिमांड: प्रेमचन्द 

अभियुक्त ने बताया गया कि उसने मन्दाकिनी को बिना बताए दिनांक 6 फरवरी 2022 को रीति रिवाज के मुताबिक अर्चना पुत्री परमात्मा निवासी भानपुर थाना सोनहा जनपद बस्ती से विवाह कर लिया, जिसकी जानकारी बाद में  26 फरवरी 2022 को मन्दाकिनी को होने पर मुझसे काफी झगड़ा व बवाल किया और धमकी देते हुए कहा कि यदि तुम मुझे छोड़कर दूसरी पत्नी रखोगे तो तुम्हे मुझे 10 लाख रुपये जीवन बसर करने के लिए देना पड़ेगा नही तो तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर दूंगी|



पैसे न देने पर बलात्कार में फसवाकर जेल भेजवाने की धमकी देने लगी

अभियुक्त प्रेमचन्द चौधरी ने बताया गया कि,''मैं इतनी बड़ी रकम देने में सक्षम नही था इसलिए मैनें मन्दाकिनी से काफी अनुनय विनय किया और उसे समझाया लेकिन वह नहीं मानी और मुझे बलात्कार में फसवाकर जेल भेजवाने की धमकी देने लगी जिससे तंग आकर मैंने मंदाकिनी से पीछा छुड़ाने का ठान लिया तथा 27 फरवरी  को मैनें मेडिकल स्टोर से बीपी के मरीज को दी जाने वाली नींद की 10 गोली लेकर अपने पास रख लिया और वापस जाकर मंदाकिनी को 02 गोली खिला दी क्योकिं झगड़ा करने पर उसकी थोड़ी तबियत खराब हो गयी थी और सर दर्द हो रहा था|



उपचार के बहाने ले जाकर मार डाला

उपचार करने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर मफलर से बाँधकर बैठा लिया और सेहरी गाँव में कुएं के पास रात 12.30 बजे ले गया

 लगभग आधे घण्टे बाद दवा का असर होना शुरु हो गया तथा मन्दाकिनी धीरे धीरे बेसुध होने लगी| तब मैनें उपचार करने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर मफलर से बाँधकर बैठा लिया और सेहरी गाँव में कुएं के पास रात 12.30 बजे ले गया| वहाँ मेरा भाई शिवचन्द रस्सा, ईट, काले रंग की शाल तथा डबल बेड की चादर लेकर वहाँ आ गया, क्योकि उसे पहले ही मंदाकिनी को रास्ते से हटाने की बात बता दी थी। मैने अपने भाई शिवचन्द के साथ मिलकर मंदाकिनी का हाथ पैर बाँधकर बोरे में नमक और ईट भरकर शाल व बेडशीट में लपेटकर कुँए में फेक दिया। 



अभियुक्त द्वारा बता गया कि मेरे और मंदाकिनी के सम्बन्ध के बारे में सभी गाँव वालों को पता था जिससे खतरा महसूस होने पर अपनी गिरफ्तारी के डर से बचने के लिए भाग रहा था कि आज आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।