मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कानपुर देहात में चोरी का 20 टन सरिया लदा ट्रक समेत एक गिरफ्तार: सरिया बेचने की फिराक में थे चोर, मौका पाकर चार चोर हुए फरार

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात की थाना शिवली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 चोरी का ट्रक व 20 टन सरिया (अनुमानित कीमत- लगभग 14 लाख रुपये) बरामद किया। जबकि उसके चा…

कानपुर देहात में चोरी का 20 टन सरिया लदा ट्रक समेत एक गिरफ्तार: सरिया बेचने की फिराक में थे चोर, मौका पाकर चार चोर हुए फरार
कानपुर देहात में चोरी का 20 टन सरिया लदा ट्रक समेत एक गिरफ्तार: सरिया बेचने की फिराक में थे चोर, मौका पाकर चार चोर हुए फरार | फ़ोटो: TVL News

कानपुर देहात:  जनपद कानपुर देहात की थाना शिवली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 चोरी का ट्रक व 20 टन सरिया (अनुमानित कीमत- लगभग 14 लाख रुपये) बरामद किया। जबकि उसके चार साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया,'' मुखबिर खास की सूचना पर कि एक ट्रक नं0 DL 1 GC 4169 जिसमे लोहे की सरिया लदी है, ट्रक मे पांच लोग सवार है सरिया को चोरी से बेचने का प्रयास कर रहे है ट्रक व सरिया चोरी की है इस सूचना पर घनश्याम भट्टा ग्राम निहुटा पर खडे इस ट्रक को चैक किया गया तो ट्रक से चार लोग कूदकर भागने मे सफल रहे व 01 व्यक्ति मौके पर पकडा गया। 



पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम शिवा शर्मा पुत्र स्व0 राजकुमार शर्मा नि0 रोशनाबाद टिहरी विस्थापित कालौनी नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्धार बताया एवं ट्रक मे लदी 20 टन सरिया व भागने वालों के बारे में पूछने पर बताया कि ट्रक के फर्जी कागजात व फर्जी नम्बर प्लेट है। उस पर शिकोहाबाद से 20 टन लोहे की सरिया को लाद कर दिल्ली ले जाना था किन्तु दिल्ली न ले जाकर उसे चोरी से हम लोग बेचने के लिये लाये थे। 



पकडे गये व्यक्ति को हिरासत पुलिस मे लेकर ट्रक मे लदी 20 टन सरिया अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रूपये व ट्रक को कब्जे मे लेकर बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस सम्वन्ध मे थाना शिवली पर मु0अ0सं0 78/2022 धारा 420/471/411/413 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया है। 



भागने में सफल रहे 04 अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी है। गिरफ्तार रोशनाबाद टिहरी विस्थापित कालोनी नवोदय नगर थाना सिड़कुल जिला हरिद्वार निवासी शिवा शर्मा को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। 




गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 1.शिवा शर्मा पुत्र स्व0 राजकुमार शर्मा निवासी रोशनाबाद टिहरी विस्थापित कालौनी नवोदय नगर थाना सिडकुल जनपद हरिद्धार। 



बरामदगी

1.करीब 20 टन सरिया जिन्दल टीएमटी मार्का अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रूपये। 

2. एक अदद ट्रक। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।