संत कबीर नगर: निष्पक्ष चुनाव के लिए 'मुमताज' ने आईजी के प्रति जताया आभार
संतकबीरनगर: सत्तारूढ़ दल के खिलाफ ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में अपनी मां को ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा दिलाने में कामयाब हुए पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद ने प्रशासन के प्रति आभार जताया है। पूरे चुनाव को…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
संत कबीर नगर: निष्पक्ष चुनाव के लिए 'मुमताज' ने आईजी के प्रति जताया आभार | फ़ोटो: TVL News
संतकबीरनगर: सत्तारूढ़ दल के खिलाफ ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में अपनी मां को ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा दिलाने में कामयाब हुए पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद ने प्रशासन के प्रति आभार जताया है। पूरे चुनाव को निष्पक्ष रूप में संपन्न कराने से अति प्रशन्न दिखाई दिए मुमताज अहमद ने सबसे पहले डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ कौस्तुभ के प्रति आभार जताते हुए दोनों अफ़सरो को ह्रदय से धन्यवाद दिया फिर पुलिस महकमे के आलाधिकारी आईजी अनिल कुमार राय से मिलकर उनके प्रति आभार जताते हुए उन्हें निष्पक्ष चुनाव संपादित कराने का श्रेय देते हुए उन्हें बुके भेंट कर खुशी जाहिर की.........
गौरतलब हो कि बीजेपी से टिकट न मिलने के चलते मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में शामिल होकर अपनी मां को प्रमुखी चुनाव के मैदान में उतारने वाले पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद को प्रशासन पर पूरा ऐतबार था,पहले भी उन्होनें शासन और स्थानीय प्रशासन से निष्पक्ष चुनाव के लिए निवेदन कर चुके थे।
पूर्व प्रमुख मुमताज के निवेदन को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए स्थानीय प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव कराया, नामांकन के दौरान सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं की हर कोशिस को नाकाम करते हुए स्थानीय पुलिस और अफसरों ने कानून का इकबाल बुलंद करते हुए नामांकन और चुनाव करवाया जिसमे मुमताज की मां ने सत्तारूढ़ पार्टी कंडीडेट को 37 मतों के लंबे अंतराल से चुनाव हरवाते हुए प्रमुखी सीट पर कब्जा जमाने मे कामयाबी हासिल की। मां की जीत के बाद स्थानीय अफ़सरो डीएम और एसपी के प्रति आभार जताने के साथ आईजी के प्रति शुक्रिया जताने बस्ती पहुंचे पूर्व प्रमुख मुमताज ने आईजी के प्रति आभार प्रकट किया औऱ उन्हें निष्पक्ष चुनाव संपादन के लिए बधाई दी
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।