नई दिल्ली: गुरुवार को देश में बीते 24 घंटे में 41,806 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 581 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 41,806 नए COVID19 मामले, 39,130 ठीक हुए और 581 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट बढ़कर 97.28% हुआ। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.15% है|
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक,भारत में COVID19 के 41,806 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,09,87,880 हुई।
581 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,11,989 हो गई है। 39,130 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,01,43,850 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,32,041 है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,97,058 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 39,13,40,491 हुआ।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार,भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,43,488 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 43,80,11,958 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं|