मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

आबकारी निरीक्षक मनीष सिंह का गैर जनपद हुआ स्थानांतरण

संतकबीरनगर :चार वर्षो की तैनाती के दौरान अवैध कच्ची शराब के हजारों मंडियों को नेस्तानाबूद कर कच्ची शराब के कारोबारियों की कमर तोड़ने वाले जाबांज आबकारी निरीक्षक मनीष सिंह का गैर जनपद तबादला हो गया है।…

आबकारी निरीक्षक मनीष सिंह का गैर जनपद हुआ स्थानांतरण
आबकारी निरीक्षक मनीष सिंह का गैर जनपद हुआ स्थानांतरण | फ़ोटो: TVL News

संतकबीरनगर :चार वर्षो की तैनाती के दौरान अवैध कच्ची शराब के हजारों मंडियों को नेस्तानाबूद कर कच्ची शराब के कारोबारियों की कमर तोड़ने वाले जाबांज आबकारी निरीक्षक मनीष सिंह का गैर जनपद तबादला हो गया है। 2016 बैच के आबकारी निरीक्षक मनीष सिंह का स्थानांतरण देवरिया जिले के लिए हुआ है। 



मूलतः रायबरेली जिले के रहने वाले मनीष सिंह की जिले में प्रथम तैनाती थी, उनके सामने चुनौती भी बहुत थी, नई नियुक्ति के बाबजूद सिस्टम के अंदर रहते हुए प्रशासन और शासन के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए मनीष सिंह ने जिस दिलेरी के साथ कार्य किया वह आने वाले निरीक्षकों के लिए एक चुनौती साबित होगी।जिले के तीनों तहसीलों(खलीलाबाद-धनघटा-मेंहदावल) में बतौर निरीक्षक के पद पर रहते हुए उन्होने कच्ची शराब के सैकड़ो ठिकानों पर छापेमारी कर हजारों मौत की मंडियों को नेस्तनाबूद किया।



 जिले के हर कोने में धधकती कच्ची शराब की भट्ठियां आज अगर बुझी हैं तो इसमें सर्वाधिक योगदान मनीष सिंह का ही हैं। गौरतलब हो कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में कच्ची शराब के कारण आये दिन हो रही मौत के मामले में जहाँ कई आबकारी अधिकारी और निरीक्षक नप गए वहीं जिले में तैनाती के शुरुआत से ही इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाकर जनपद की शान बढाने के साथ शासन की मंशा पर खरा उतरने वाले मनीष सिंह अब देवरिया जिले में स्थानांतरित हो चुके है। 




ट्रांसफर होने के बाद अपने संक्षिप्त साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि देवरिया में भी वो संतकबीरनगर मॉडल को लागू कर कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध धंधे का खात्मा करेंगे

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।