मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

संतकबीरनगर न्यूज़ : सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और रविनेश श्रीवास्तव के साथ नौनिहालों ने काटा नव वर्ष का केक

कड़ाके की ठंड के चलते हुई लंबी छुट्टी के बाद शनिवार से सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन शुरू हुआ।नए वर्ष में पहले दिन स्कूल पहुंचे सूर्या के नौनिहालों ने विद्य…

संतकबीरनगर न्यूज़ : सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और रविनेश श्रीवास्तव के साथ नौनिहालों ने काटा नव वर्ष का केक
संतकबीरनगर न्यूज़ : सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और रविनेश श्रीवास्तव के साथ नौनिहालों ने काटा नव वर्ष का केक | फ़ोटो: TVL News

कड़ाके की ठंड के चलते हुई लंबी छुट्टी के बाद शनिवार  से सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन शुरू हुआ।


नए वर्ष में पहले दिन स्कूल पहुंचे सूर्या के नौनिहालों ने विद्यालय परिवार के साथ उत्साह और उमंग के साथ नए वर्ष का जश्न मनाया।


सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी  और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव के साथ नौनिहालों ने केक काटते हुए एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।


नववर्ष के जश्न के मौके पर छात्र छात्राओं ने जमकर के केक  खाए । नववर्ष कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने एक दूसरे से गले मिलकर सभी को नव वर्ष की बधाई दिया।


जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में शीतकालीन अवकाश के बाद शनिवार  से  छात्र-छात्राएं विद्यालय में पहुंचे तो पूरा विद्यालय छात्र छात्राओं की चहचहाहट से गुलजार हो उठा।


विद्यालय बंद होने के कारण छात्र छात्राएं विद्यालय पर नववर्ष का इस्तकबाल नही नही कर पाए थे। बच्चों की मंशा को महसूस करते हुए विद्यालय परिवार ने संस्थान के बच्चों के साथ नव वर्ष की खुशियां साझा किया।


विद्यालय के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने  छात्र छात्राओं को केक खिलाकर नववर्ष की बधाई दिया। नववर्ष बधाई कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।


उन्होंने अपने सभी टीचर्स को भी नववर्ष की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के एमडी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा की शीतकालीन अवकाश के चलते विद्यालय बंद था


जिसके चलते छात्र छात्राओं के साथ नव वर्ष को सेलिब्रेट करने का मौका नही मिला था।


डा चतुर्वेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस नए वर्ष में अपनी सफलता का लक्ष्य तय कर लें। जिससे आने वाला दिन आप के लिए स्वर्णिम साबित हो सके।


केक काटते हुए डा चतुर्वेदी ने सभी छात्र छात्राओं को नववर्ष की बधाई दिया। कार्यक्रम के दौरान नितेश द्विवेदी, आरती चौधरी, बबिता त्रिपाठी , आशुतोष पांडे सहित अन्य टीचर्स भी मौजूद रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।