मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बढाया विधायक अजय सिंह महाकुंभ के लिए 25 बसों में 1500 यात्रियों को किया रवाना

हरैया विधायक अजय सिंह द्वारा प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए क्षेत्र वासियों को निशुल्क निजी बस सुविधा मुहैया कराने का सिलसिला लगातार जारी है।विधायक और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को 150…

बस्ती न्यूज़ : पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बढाया विधायक अजय सिंह महाकुंभ के लिए 25 बसों में 1500 यात्रियों को किया रवाना
बस्ती न्यूज़ : पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बढाया विधायक अजय सिंह महाकुंभ के लिए 25 बसों में 1500 यात्रियों को किया रवाना — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

हरैया विधायक अजय सिंह द्वारा प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए क्षेत्र वासियों को निशुल्क निजी बस सुविधा मुहैया कराने का सिलसिला लगातार जारी है।


विधायक और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को 1500 यात्रियों की 25 बसों को हरैया विधानसभा के खतमसराय से झंडी दिखाकर रवाना किया।


यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए। विधायक ने यात्रा के लिए आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी श्रद्धालुओं में किया।


पूर्व सांसद ने श्रद्धालुओं के सुखद और मंगल यात्रा की कामना करते हुए शुभकामना दिया। उन्होंने हरैया विधायक अजय सिंह की सराहना करते हुए कहा कि विधायक द्वारा क्षेत्रवासियों को दी जा रही यह सुविधा प्रशंसनीय है।


विधायक ने बताया कि क्षेत्र वासियों के लिए यह सुविधा महाकुंभ के अंतिम स्नान महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा। निशुल्क महाकुंभ यात्रा के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।


यात्रियों के लिए रहने खाने इत्यादि की भी व्यवस्था निःशुल्क कराई गई है।


उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में और बसें उपलब्ध कराई जाएंगी,


ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु महाकुम्भ मेला में सम्मिलित हो सकें।


इस अवसर पर कृष्ण कुमार सिंह, महेन्द्र सिंह, कौशलेंद्र सिंह, मनीष सिंह लक्की, तेजबहादुर सिंह, इंद्र कुमार शुक्ल, विजय मिश्र काका, अखिलेश सिंह, मुलायम सिंह, रणजीत सिंह


, रविन्द्र सिंह, विनोद गुप्ता, अमरनाथ शर्मा, भरत सिंह, निर्मल सिंह, दुर्गेश, प्रिन्स, वीरू, विक्कू, बड़े, शेरा, आशु सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।