मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

संतकबीरनगर न्यूज़ : एनुअल फंक्शन में प्रतिभागी नन्हे-मुन्ने बच्चों को सूर्या ग्रुप परिवार ने किया सम्मानित

प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल, खलीलाबाद में संपन्न हुए एनुअल फंक्शन में भाग लेने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। शनिवार को आयोजित कार्…

संतकबीरनगर न्यूज़ : एनुअल फंक्शन में प्रतिभागी नन्हे-मुन्ने बच्चों को सूर्या ग्रुप परिवार ने किया सम्मानित
संतकबीरनगर न्यूज़ : एनुअल फंक्शन में प्रतिभागी नन्हे-मुन्ने बच्चों को सूर्या ग्रुप परिवार ने किया सम्मानित | फ़ोटो: TVL News


प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल, खलीलाबाद में संपन्न हुए एनुअल फंक्शन में भाग लेने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एनएस से कक्षा 4 तक के बच्चों को प्लेट, ट्रे, टिफिन बॉक्स और बॉटल देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं, कक्षा 5 से सीनियर क्लास तक के छात्रों को 5 मार्च को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।


इस अवसर पर सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी और प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।


बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है संस्थान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान अपने विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में निपुण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि एनुअल फंक्शन जैसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है, जिससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है। प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रों को पुरस्कृत करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इससे बच्चों का स्किल डेवलपमेंट तो होता ही है, साथ ही वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने बताया कि 5 मार्च को शेष छात्रों का सम्मान किया जाएगा। 20 मार्च को प्रवेश परीक्षा, 21 मार्च को वितरित होंगे रिपोर्ट कार्ड प्रिंसिपल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि नए सत्र के लिए पंजीकरण करा चुके विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा 20 मार्च को आयोजित होगी। साथ ही, 20 और 21 मार्च को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे। इन दिनों रैंकर्स और टॉपर्स छात्रों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।


उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बच्चों के नैसर्गिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।