मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शाहजहापुर न्यूज़ : तारा गुप्ता की हत्या की रची जा रही, साजिश, पूर्व में पति की हो चुकी हत्या

अखिलेश गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र कुमार गुप्ता की करीब डेढ़ वर्ष पहले कुछ लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी थी। प्रार्थिनी के दो अवयस्क बच्चे है। जिनकी देख रेख,पढ़ाई की व्यवस्था प्रार्थिनी करती है। प्रार्थिनी क…

शाहजहापुर न्यूज़ : तारा गुप्ता की हत्या की रची जा रही, साजिश, पूर्व में पति की हो चुकी हत्या
शाहजहापुर न्यूज़ : तारा गुप्ता की हत्या की रची जा रही, साजिश, पूर्व में पति की हो चुकी हत्या | फ़ोटो: TVL News

अखिलेश गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र कुमार गुप्ता की करीब डेढ़ वर्ष पहले कुछ लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी थी। प्रार्थिनी के दो अवयस्क बच्चे है। जिनकी देख रेख,पढ़ाई की व्यवस्था प्रार्थिनी करती है। प्रार्थिनी के पति करीब 20 वर्ष पहले से गर्रा मोक्षधाम पर लकड़ी की टाल (लकड़ी की बिक्री) चलाते थे। प्रार्थिनी के पति की मृत्यु के बाद प्रार्थिनी उपरोक्त लकड़ी की टाल पर लकड़ी की बिक्री करके अपना व अपने बच्चों का भरण पोषण, पढ़ाई लिखाई आदि की व्यवस्था करती है।


प्रार्थिनी की आय का एकमात्र साधन उपरोक्त लकड़ी की टाल है जिससे प्रार्थिनी के परिवार का भरण-पोषण होता है। प्रार्थिनी की लकड़ी की टाल पर गोपाल अग्रवाल व महावीर अग्रवाल निवासी केरूगंज, थाना-कोतवाली, दिनांक 14.04.2025 को समय करीब 4 बजे शाम आये और प्रार्थिनी से कहा कि अब तुम मोक्षधाम में लकड़ी की टाल नहीं चलाओगीं और अब लकड़ी का विक्रय अजीत करेगा। प्रार्थिनी ने काफी आग्रह किया की पति की मृत्यु के बाद बच्चों की पढ़ाई लिखाई व गुजारा का यही एकमात्र साधन है परन्तु उक्त लोग नहीं माने, और गंदी गंदी गालियां देकर चले गये कि यदि तुमने यहाँ लकड़ी का विक्रय बंद नहीं किया तो तुम्हे किसी अवैध मादक पदार्थ की बिक्री या अन्य गंभीर मुकदमें में फंसा देगें। दिनांक 16.04.2025 को समय करीब 2 बजे दोपहर को उक्त गोपाल अग्रवाल व महावीर अग्रवाल व अजीत और मोक्षधाम का चौकीदार नारेन्द्र व बाबू आये और कहा कि अभी तुमने अपनी लकड़ी की टाल बंद नहीं की। प्रार्थिनी ने हाथ जोड़कर कहा कि बच्चों के भरण पोषण का यही एकमात्र साधन है परन्तु उक्त लोग नहीं माने और गंदी गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गये और कहा कि जिस प्रकार अखिलेश की हत्या हुई उसी प्रकार तुम्हारी भी हत्या कर गर्रा नदी में फिकवा देगें। उक्त लोग लगातार प्रार्थिनी को षड्यंत्र पूर्वक फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रार्थिनी को अंदेशा है कि उक्त लोग प्रार्थिनी की हत्या कर सकते हैं या षड्यंत्र पूर्वक किसी मुकदमें में फंसा सकते हैं। उक्त लोग कई प्रकार के अवैध व्यवसाय कराते है व दबंग किश्म के लोग है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।