मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

शाहजहापुर न्यूज़ : दुबई थीम पर आकर्षक नुमाइश, लोधी पुल के एनटीआई ग्राउंड में लगेगा मनोरंजन और खरीदारी का मेला

इस बार शाहजहांपुर में बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए एक बेहद आकर्षक और भव्य नुमाइश का आयोजन होने जा रहा है, जो दुबई की थीम पर आधारित होगी। यह नुमाइश लोधी पुल के एनटीआई ग्राउंड में लगने जा रही है…

शाहजहापुर न्यूज़ : दुबई थीम पर आकर्षक नुमाइश, लोधी पुल के एनटीआई ग्राउंड में लगेगा मनोरंजन और खरीदारी का मेला
शाहजहापुर न्यूज़ : दुबई थीम पर आकर्षक नुमाइश, लोधी पुल के एनटीआई ग्राउंड में लगेगा मनोरंजन और खरीदारी का मेला | फ़ोटो: TVL News

इस बार शाहजहांपुर में बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए एक बेहद आकर्षक और भव्य नुमाइश का आयोजन होने जा रहा है, जो दुबई की थीम पर आधारित होगी। यह नुमाइश लोधी पुल के एनटीआई ग्राउंड में लगने जा रही है, जहां मनोरंजन और खरीदारी का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। नुमाइश में विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिनमें घरेलू उपयोग की वस्तुओं से लेकर आभूषण, खिलौने, कपड़े, हस्तशिल्प, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फूड कोर्ट तक सब कुछ मौजूद होगा। खास बात यह है कि इस बार बच्चों के लिए भी विशेष आकर्षण रखा गया है। यहां बच्चों के मनोरंजन के लिए ड्रैगन झूला, टोरा-टोरा झूला, ब्रेक डांस झूला, नाव वाला झूला और छोटे बच्चों के लिए कई विशेष झूले लगाए जा रहे हैं, जो बच्चों को रोमांच और आनंद का अनुभव कराएंगे। इसके अलावा, बड़े भी झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। नुमाइश में प्रवेश के लिए मात्र ₹20 की एंट्री फीस रखी गई है, जिससे हर वर्ग के लोग इस मनोरंजन और खरीदारी के अनोखे अनुभव का लाभ उठा सकें। इस भव्य नुमाइश का उद्घाटन 23 तारीख को किया जाएगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।