मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शाहजहापुर न्यूज़ : नगर निगम ने भवन व जल कर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया

नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम टीम द्वारा भवन व जल कर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान जारी।बड़े बकायेदारों को अपना हा…

शाहजहापुर न्यूज़ : नगर निगम ने भवन व जल कर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया
शाहजहापुर न्यूज़ : नगर निगम ने भवन व जल कर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाया | फ़ोटो: TVL News


नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम टीम द्वारा भवन व जल कर जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान जारी।


बड़े बकायेदारों को अपना हाउस व वाटर टैक्स जमा करने के दिये जा रहे निर्देश, अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित सम्पति को किया जाएगा सील।


वित्तीय वर्ष 2024-25 में मार्च माह के बचे 02 में कर जमा करने की अपील की गई व बकाया कर पर लगने वाले अतिरिक्त 12 प्रतिशत ब्याज से बचने की भी की अपील की गई।

अतिरिक्त 12 प्रतिशत लगने वाले ब्याज से बचने हेतु आज नगर निगम में आकर कर दाताओं द्वारा जमा किया गया गृहकर व जल कर ।


नगर निगम ने इस बार की रिकॉर्ड तोड़ वसूली। 01 मार्च से अब तक लगभग 8 करोड़ वसूली गयी धनराशि।


वित्तीय वर्ष 2024-25 में दिनांक 29-03-2025 तक लगभग 24 करोड़ की वसूली की गई।

जैसा कि विदित है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्त होने को है, इसके दृष्टिगत जिन सम्पत्ति स्वामियों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा अपना हाउस व वाटर टैक्स जमा नही किया है, ऐसे  बड़े व छोटे बकाएदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में आज महानगर में स्थित 5 प्रतिष्ठानों/दुकानों को सील किया गया व हिदायत दी गयी कि अपना भवन व वाटर टैक्स नगर निगम में आकर जमा करा दे। बाकी नगर निगम के अन्य छोटे व बड़े बकायेदारों को निर्देशित किया गया कि अपनी संपत्ति पर बकाया कर शीघ्र ही जमा करा दे, अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित सम्पत्ति को सील कर दिया जाएगा। अपील की गई कि वर्ष 2024-25 से सम्बंधित बकाया कर को मार्च माह के अंत तक जमा करा दे, जिससे बकाया कर पर लगने वाले अतिरिक्त 12 प्रतिशत ब्याज से बचा जा सके। इसके साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि हाउस व वाटर टैक्स से सम्बंधित बकाया कर आज लगभग 44 लाख जमा किया गया है। बताया गया कि मार्च माह में 8 करोड़ की धनराशि व वित्तीय वर्ष 2024-25 में 24 करोड़ की धनराशि वसूल की जा चुकी है। अभियान के समय कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, कर संग्रह कर्ता, प्रवर्तन दल टीम उपस्थित रही।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।