जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के संविलियन विद्यालय में स्कूल टॉप आई कक्षा 8 की बुशरा वेग को ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने नई साइकिल पुरस्कार स्वरूप देते हुए सम्मानित किया। ग्राम प्रधान ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत की ओर से प्रत्येक वर्ष विद्यालय के टॉपर को एक नई साइकिल पुरस्कार में दी जाती है। पिछले वर्षों में अशरा खान, विजय मिश्रा, जिगर मिश्रा, अमरिंदर सिंह, पायल दीक्षित, महताबुद्दीन आदि भी साइकिल पा चुके हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि यह पुरस्कार बच्चों को उत्साहित करने हेतु दिया जाता है, जिससे सभी बच्चे मेहनत से पढ़ाई करें। यह बच्चे पढ़ लिखकर अपने माता-पिता और अपने गांव का नाम देश में रोशन करेंगे, यह सभी हमारे गांव का भविष्य है। यदि बच्चा पढ़ लिखकर अधिकारी बन जाता है तो पूरे परिवार के दिन बहुर जाते हैं। इस सत्र में स्कूल टॉप फर्स्ट पर कक्षा 8 की बुशरा वेग, टॉप सेकंड पर कक्षा चार के अल्तमस और टॉप थर्ड पर कक्षा 6 की कविता रही। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र अध्यापक मशकूर खान, अभिषेक सिंह, हुमा, मीनाक्षी मिश्रा, सत्य प्रकाश एवं ग्रामवासी मुशर्रफ़ खान, आरिफ अली, श्रीकांत दीक्षित, तुफैल अली, यशपाल सिंह, अनुज मिश्रा, बबलू खा ,युसूफ अली, मुनाजिर अली, रामपाल, नसीरूदीन, वेदपाल आदि सभी मौजूद रहे।
शाहजहापुर न्यूज़ : मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के प्रधान ने टॉपर छात्रा को दी साइकिल
जनपद की मॉडल ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर के संविलियन विद्यालय में स्कूल टॉप आई कक्षा 8 की बुशरा वेग को ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने नई साइकिल पुरस्कार स्वरूप देते हुए सम्मानित किया। ग्राम प्रधान…