सर्विलांस तथा थाना रोजा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 01 किलो 10 ग्राम अवैध अफीम, एक कार, एक एण्ड्राईड मोबाईल एवं 2700/- रू0 नगद के साथ गिरफ्तार किया ।
राजेश_द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं अपराध में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में प्र0नि0 थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर के नेतृत्व में दिनांक 29.03.2025 को जनपदीय SWAT टीम,सर्विलांस टीम तथा थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई
आज_दिनांक 29.03.2025 को समय सुबह करीब 10.45 बजे मुखबिर की सूचना पर होण्डा ब्रिज के पास बने ब्रेकर के पास से 01 अभियुक्त रमन कुमार पुत्र गंगाराम निवासी गुनारा थाना जलालाबाद उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 किलो 10 ग्राम अवैध अफीम, एक कार ह्युन्डई आई-20 रजि0 नं0 UP27AA8896, 01 एण्ड्राईड मोबाईल(OPPO कम्पनी) एवं 2700/- रू0 नगद बरामद किये गये । अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 186/2025 धारा 8/18 NDPS ACT. पंजीकृत कर अग्रीम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।