मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

शाहजहांपुर में डबल मर्डर: बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या; 4 घायल

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर मे चुनावी रंजिश में होली के दिन चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अंधाधुंध फायरिंग और लाठी-डंडे चलने से मृ…

शाहजहांपुर में डबल मर्डर: बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या; 4 घायल
शाहजहांपुर में डबल मर्डर: बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या; 4 घायल | फ़ोटो: TVL News

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्राम काजीपुर मे चुनावी रंजिश में होली के दिन चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अंधाधुंध फायरिंग और लाठी-डंडे चलने से मृतक के परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। गांव में स्थिति तनावपूर्ण होने पर फोर्स तैनात कर दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रायफल बरामद कर ली है।



शाहजहांपुर जिले के सिंधौली थाना इलाके के गांव काजीपुर में शुक्रवार सुबह बच्चों के विवाद में हुई फायरिंग में मोहम्मद उमर (20), उसका चाचा शब्बन (42) और भाई ताज मोहम्मद घायल हो गए। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उमर की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि शब्बन ने बरेली ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।




जिले के सिंधौली थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी पुत्तन का विधानसभा चुनाव के दौरान पड़ोसी उस्मान से विवाद हो गया था। तब से दोनों पक्ष में मनमुटाव चला आ रहा था एक सप्ताह पहले बच्चों के विवाद में भी दिनों पक्ष में लाठी डंडे  चल गए थे। शुक्रवार सुबह फिर विवाद होने लगा|



मोहम्मद उमर और उसके चाचा शब्बन शुक्रवार सुबह खेत से लौट रहे थे|  इसी बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस बीच मोहम्मद उमर पक्ष पर दूसरे पक्ष की ओर से रायफल से ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किए गए। एक गोली उमर के पेट में लगते हुए पार हो गई। जबकि उसके भाई ताज मोहम्मद के पैर में गोली लगी है। उसका पैर टूट गया है। उमर के चाचा शब्बन के दो गोली लगी हैं। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। परिजन घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान मोहम्मद उमर ने दम तोड़ दिया। हालत गंभीर होने पर शब्बन को बरेली रेफर किया गया, पर रास्ते में उसकी मौत हो गई।



मृतक शब्बन के भाई इब्बन का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में हम लोग भाजपा प्रत्याशी सुरेश खन्ना का समर्थन कर रहे थे। दूसरा पक्ष सपा प्रत्याशी का समर्थक है। सपा समर्थक दबाव बना रहे थे कि भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देना। उस वक्त भी विवाद हुआ था लेकिन निपट गया था। आज चुनाव रंजिश के चलते चाचा भतीजे को आरोपियों ने घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। उनको बचाने आए चार लोग भी घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप गलत

एसपी एस आनन्द ने बताया कि चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप गलत है। आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही खानदान है। दोनों पक्षों के बीच पांच दिन पहले बच्चों की कुश्ती कराने को लेकर विवाद हुआ था। आज उसी विवाद में गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रायफल बरामद कर ली गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।