मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

प्रयागराज में डबल मर्डर: आपसी विवाद में रेलवे लाइन पर युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

प्रयागराग: प्रयागराग थाना के जार्जटाउन क्षेत्र में शुक्रवार को आपसी विवाद में 2 लोगों की हत्या हो गई। जार्जटाउन क्षेत्र में विवाद के दौरान राहुल सोनकर को संजय राजपूत ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके प…

प्रयागराज में डबल मर्डर: आपसी विवाद में रेलवे लाइन पर युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला
प्रयागराज में डबल मर्डर: आपसी विवाद में रेलवे लाइन पर युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराग: प्रयागराग थाना के जार्जटाउन क्षेत्र में शुक्रवार को आपसी विवाद में 2 लोगों की हत्या हो गई। जार्जटाउन क्षेत्र में विवाद के दौरान राहुल सोनकर को संजय राजपूत ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद संजय को लोगों ने पकड़कर इतना पीटा की उसकी भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर SSP अजय कुमार, SP सिटी दिनेश कुमार सिंह सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है। मामले की जानकारी पर 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड कर दिए गए।



राहुल सोनकर (उम्र 30) झूंसी में पत्नी ममता व 2 बच्चों के साथ रहता था। उसकी मां व छोटी बहन व भाई अल्लापुर के डंडिया में रहते हैं। सुबह राहुल मां से मिलने के लिए आया था। किसी बात को लेकर मां से राहुल का विवाद हुआ। इस पर मोहल्ले के रहने वाले संजय ने हस्तक्षेप किया। राहुल ने आपसी मामला होने पर संजय को फटकार लगाई। इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई।



राहुल सोनकर व संजय राजपूत के बीच हुए विवाद और मारपीट की सूचना किसी ने 112 नंबर पर दी थी। पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए वहां से चली गई। इसके बाद राहुल अपने कुछ दोस्तों के साथ पास में रेलवे लाइन पर बैठकर शराब पी रहा था। तभी संजय कट्‌टा लेकर पहुंचा और राहुल पर सीधे दाग दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही लोग आक्रोशित हो गए और संजय को पकड़कर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय कुमार ने बताया कि शराब के नशे में गोली चली है। जिसमें राहुल को गोली लगी है। शोर सुन मोहल्ले के लोग बाहर आ गए। संजय राजपूत को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। परिजन अस्पताल लेकर गए जहां उनकी मौत हो गई। दोनों पक्षों से तहरीर मिल गई है। दोनों का मुकदमा किया जा रहा है। जांच के लिए 5 टीमों का गठन हुआ है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। बीट आरक्षी गण के रूप में कार्यरत जितेंद्र व मनीष, पीआरवी 4522 के आरक्षी अजय पासवान व एक अन्य पुलिसकर्मी श्याम जी यादव समेत 6 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।