शाहजहापुर न्यूज़ : पैरों में हवाई चप्पल,सिर पर गमछा, एडीएम बने किसान,पकड़ा 600 क्विंटल गेहूं,माफिया में मचा हड़कंप
शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने फिल्मी हीरो के अंदाज में जबरदस्त कार्रवाई की है।एडीएम अरविंद कुमार सिंह गले में गमछा और हवाई चप्पल पहनकर किसान के भेष में गेहूं मा…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
शाहजहापुर न्यूज़ : पैरों में हवाई चप्पल,सिर पर गमछा, एडीएम बने किसान,पकड़ा 600 क्विंटल गेहूं,माफिया में मचा हड़कंप | फ़ोटो: TVL News
शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने फिल्मी हीरो के अंदाज में जबरदस्त कार्रवाई की है।एडीएम अरविंद कुमार सिंह गले में गमछा और हवाई चप्पल पहनकर किसान के भेष में गेहूं माफिया के पास पहुंचे और 600 क्विंटल गेहूं पकड़ा।एडीएम की किसान वाली वेशभूषा देखकर गेहूं माफिया हैरान रह गए।एडीएम का कहना है कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह के जीवन का संघर्ष काफी प्रेरणादायक है।यहां तैनाती के बाद उन्होंने ग्रामीण बच्चों को दाखिला कराने के लिए अपनी सरकारी गाड़ी में बैठाकर स्कूल ले गए थे।
एडीएम अरविंद कुमार सिंह फिल्म नायक के हीरो के स्टाइल में पैंट-शर्ट पहनकर,गले में गमछा और पैरों में हवाई चप्पल पहनकर थाना जैतीपुर के खमरिया गांव पहुंचे।एडीएम सामान्य किसान बनकर गेहूं माफियाओं के पास गए और उनसे अपना गेहूं बेचने की बात करने लगे।माफियाओं ने समर्थन मूल्य से कम दामों पर गेहूं खरीदने की बात कही और उसे गैर जनपद भेजने की भी बात की।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।