मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

डोलो 650 को कैंडी समझ कर न खाएं, अमेरिकन डॉक्टर की चेतावनी: हो सकता है लीवर और किडनी फेल

डोलो 650 को बुखार और दर्द की दवा समझ लोग बेहिसाब खा रहे हैं, लेकिन इसके पीछे छिपा खतरा नजरअंदाज न करें। अमेरिकी डॉक्टर डॉक्टर पालानीअप्पन मनिकम की चेतावनी ने इसके साइड इफेक्ट्स पर सवाल खड़े कर दिए है…

डोलो 650 को कैंडी समझ कर न खाएं, अमेरिकन डॉक्टर की चेतावनी: हो सकता है लीवर और किडनी फेल
डोलो 650 को कैंडी समझ कर न खाएं, अमेरिकन डॉक्टर की चेतावनी: हो सकता है लीवर और किडनी फेल | फ़ोटो: TVL News


डोलो 650 को बुखार और दर्द की दवा समझ लोग बेहिसाब खा रहे हैं, लेकिन इसके पीछे छिपा खतरा नजरअंदाज न करें। अमेरिकी डॉक्टर डॉक्टर पालानीअप्पन मनिकम की चेतावनी ने इसके साइड इफेक्ट्स पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


डॉक्टर पलनियप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है "भारतीय डोलो-650 को कैडबरी जेम्स की तरह खाते हैं।"


डोलो-650 को माइक्रो लैब्स (Micro Labs) बनाता है और इसमें 650mg पैरासिटामोल होता है, जो आमतौर पर मिलने वाली 500mg की तुलना में ज्यादा डोज है। कोविड-19 की दूसरी लहर में जब बुखार और वैक्सीन के साइड इफेक्ट से राहत के लिए पैरासिटामोल लेने की सलाह दी गई, तब डोलो-650 की मांग अचानक से आसमान छूने लगी। IQVIA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय इसकी बिक्री रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।


जरूरत से ज्यादा पैरामिटामोल या डोलो 650 लेने से लीवर और किडनी जैसे अंगों पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। यदि आपका लीवर और किडनी पहले से ही खराब है या आप नियमित रूप से शराब पीते हैं तो परिणाम अधिक गंभीर हो सकते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति को प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा 4 ग्राम या 4000 मिलीग्राम की खुराक दी जा सकती है। वो भी डॉक्टर की सलाह के बाद।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।