अल्हागंज क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी।
कार सवार छह युवकों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई,
जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कार सवार युवक अल्हागंज के गौरा गांव निवासी बलवीर के बेटे सुमित की शादी समारोह में शामिल होने कटिउली गांव जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक कंटेनर का नंबर आरजे 52 जीबी 2312 था, जिसका चालक भाग गया
कार में अल्हागंज के दहेना गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल, गौरा गांव निवासी 27 वर्षीय विनय शर्मा,
गौरा गांव के 22 वर्षीय आकाश, 24 वर्षीय गोपाल, 30 वर्षीय रोहित कुमार और ठिंगरी गांव निवासी 35 वर्षीय रजत सवार थे। इस हादसे में दहेना के राहुल,
विनय शर्मा, आकाश और गौरा गांव के गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
बाकी दो यात्रियों रोहित कुमार और रजत को पहले सीएससी जलालाबाद से रेफर किया गया और बाद में दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।