भोजपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव से मझोला थाना क्षेत्र के धनसहाय की मिलक गांव में विकास की बारात आई थी।
शाम करीब साढ़े पांच बजे चढ़त के दौरान दूल्हे के परिवार के लोग डांस कर रहे थे।
तभी मोहल्ले के युवक भी बारात में घुस आए और डांस करने लगे।
इस दौरान धक्का-मुक्की होने पर कहासुनी हो गई, जिसमें लोगों ने बीच-बचाव किया।
बाद में जब बारात विवाह स्थल पर पहुंची तो डांस करते समय दूल्हे के परिवार के लोगों का मोहल्ले के लड़कों से विवाद हो गया।
जिस पर युवक एकत्र हो गए और बारातियों पर हमला कर दिया।
इसी बीच बारातियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी,
जिस पर हमलावर भागने लगे। पुलिस ने बारातियों की मदद से तीन हमलावरों को पकड़ लिया और थाने ले आई।