मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

शिल्पी राज का ‘राजा जी खून कई द’ ने पार किए 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड का मान सम्मान बढ़ाने वाली ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और अभिनेत्री नीलम गिरी का गाना ‘राजा जी खून कई द’ इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज के चार्ट बास्टर में 7 पायदान पर आ गया है. पिछल…

शिल्पी राज का ‘राजा जी खून कई द’ ने पार किए 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज
शिल्पी राज का ‘राजा जी खून कई द’ ने पार किए 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड का मान सम्मान बढ़ाने वाली ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और अभिनेत्री नीलम गिरी का गाना ‘राजा जी खून कई द’ इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज के चार्ट बास्टर में 7 पायदान पर आ गया है. पिछले सप्ताह जहां ये Bhojpuri Song 6वे नंबर पर था वही इस सप्ताह ये 7वें स्थान आ गया है. इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में नंबर 1 पर पुष्पा फिल्म का श्रीवल्ली, नंबर 2 और 3 पर ओ आथिया, 4 पर सम्मी जैसे गाने अपनी जगह बनाये हुए हैं.



वहीं वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से रिलीज ‘राजा जी खून कई द’ ने 7वें स्थान पर आ गया है. इस गाने ने भोजपुरी इंडस्ट्री के इतिहास में एक गोल्डन ईरा की शुरुआत की है. आज भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा कोई सिंगर नहीं है, जिसने बॉलीवुड के गानों को टक्कर देते हुए इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज के टॉप-10 में जगह बनाई हो. खबर लिखे जाने तक सांग को 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 4 लाख 56 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं.



इस मौके पर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकार कुमार ने कहा कि हमारी कंपनी से रिलीज शिल्पी राज के गाने ‘राजा जी खून कई द’ ने इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में अपनी जगह बनाई है। इससे ये पता चलता हैं कि हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री अब बॉलीवुड सांग्स को भी टक्कर दे रही हैं। कंपनी से रिलीज हुई सांग ने म्यूजिक चार्ट बास्टर में पहुंचने पर मैं सभी बधाई देता हूँ।



गाने को लेकर सिंगर शिल्पी राज फुली नहीं समा रही हैं उन्होंने कहा कि ‘इंडिया टॉप आर्टिस्ट में मेरी रैंकिंग दूसरे नंबर पर है वही मेरा गाना इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में 7वे नंबर पर आ गया हैं. इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी कि आज भोजपुरी फिल्म जगत को बॉलीवुड के बीच में जगह मिल चुकी है. इस सॉन्ग की मैं खुद क्या तारीफ करू इसकी तारीफ तो पूरा हिंदुस्तान कर रहा है. मैं वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार की बहुत बहुत शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे अपनी कंपनी से गाने का मौका दिया है. इसके लिए धन्यवाद सर.’



नीलम गिरी ने कहा कि ‘मुझे बहुत खुशी है कि हमारा गाना इंडियन टॉप म्यूजिक वीडियोज में 7वें पायदान पर आ गया है. मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर पा रही हूं कि मुझे कितनी खुशी हो रही है. मेरा मन अंदर ही अंदर हर्षित हो रहा है. किन शब्दों में मैं रत्नाकर कुमार, शिल्पी राज और जनता को धन्यवाद दू समझ नहीं आ रहा है. फिर यही कहूंगी की ये सब आपके प्यार और आशिर्वाद का ही परिणाम है जो आज हम इस मुकाम तक पहुंच पाए है तो सभी को तहेदिल से धन्यवाद.’

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।