मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के आगामी प्रोजेक्ट्स में नजर आएगी श्वेता महारा, एक्ससीलुसिवेली हुईं साइन

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरत मुस्कान और मदमस्त अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना देने वाली खूबसूरत अभिनेत्री श्वेता महारा जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की आगामी प्रोजेक्ट्स/योजनाओं में नजर आने वाल…

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के आगामी प्रोजेक्ट्स में नजर आएगी श्वेता महारा, एक्ससीलुसिवेली हुईं साइन
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के आगामी प्रोजेक्ट्स में नजर आएगी श्वेता महारा, एक्ससीलुसिवेली हुईं साइन | फ़ोटो: TVL News

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरत मुस्कान और मदमस्त अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना देने वाली खूबसूरत अभिनेत्री श्वेता महारा जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की आगामी प्रोजेक्ट्स/योजनाओं में नजर आने वाली हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि श्वेता महारा का इंस्टाग्राम पेज कह रहा है। जी हां श्वेता महारा भोजपुरी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स का हाथ/दामन थाम लिया है। हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने श्वेता महारा को एक्ससीलुसिवेली साइन किया है। जिसके लिए श्वेता ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार को शुक्रिया भी कहा हैं।




इस मौके पर श्वेता महारा ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के बारे में कहा कि मेरे कई गानें वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हो चुके हैं और आगे भी कई गानें आने वाले हैं। जब कंपनी से मुझे साथ काम करने का ऑफर आया तो मैंने तुरन्त ही हां कर दी। क्योंकि मैंने पहले भी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के साथ काम किया है। ये कंपनी कलाकारों का पसीना सूखने से पहले ही उनको उनकी मेहनत का मेहनताना दे देती है। साथ ही मैं यह पर काम करने में ज्यादा ही कंफाटेबल महसूस करती हूं। यह से पारिवारिक फिल्मों और साफ सुथरा कंटेंट दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। इसलिए मैंने रत्नाकर जी की कंपनी से जुड़ने का फैसला लिया है।

गौरतलब है कि श्वेता के कई बड़े हिट सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स   से आ चुके हैं, जो कि इस समय मिलेनियम क्लब में शामिल हैं। श्वेता का परफॉर्म किया और शिल्पी राज का गाया 'रेलिया रे' सांग इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में 9वे. नंबर पर अपनी जगह बनाई हुई हैं। इसके अलावा हम आलिया मरद कालिया, पायलिया छमके लागल पांव में, तुम जहर हो, पियवा झारे जब बबरिया, बॉयफ्रेंड बदलत रही, पटाखा जैसे सांग्स मिलेनियम क्लब में शामिल हैं।


बता दें कि श्वेता महारा ने अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत 2018-19 में की है। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी 2021 में मिली। इन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा हिंदी, हरियाणवी, पहाड़ी सांग में भी परफॉर्म करके सभी को चौंका दिया है। महारा ने एमएक्स प्लेयर और हंगामा एप की वेबसीरीजों में भी काम किया है। वे जल्द ही भोजपुरी के बड़े सितारों के साथ नजर आने वाली हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।