मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूट्यूब टॉप म्यूजिक वीडियोज चार्ट्स में शिल्पी राज के दो गाने 6वे और 9वे नंबर पर

इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में नंबर 1 पर पुष्पा फिल्म का श्रीवल्ली, नंबर 2 और 3 पर ओ आथिया, 4 पर सामी-सामी जैसे गाने अपनी जगह बनाए हुए हैं. इन सब म्यूजिक वीडियोज के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के दो गानों…

यूट्यूब टॉप म्यूजिक वीडियोज चार्ट्स में शिल्पी राज के दो गाने 6वे और 9वे नंबर पर
यूट्यूब टॉप म्यूजिक वीडियोज चार्ट्स में शिल्पी राज के दो गाने 6वे और 9वे नंबर पर | फ़ोटो: TVL News

इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में नंबर 1 पर पुष्पा फिल्म का श्रीवल्ली, नंबर 2 और 3 पर ओ आथिया, 4 पर सामी-सामी जैसे गाने अपनी जगह बनाए हुए हैं. इन सब म्यूजिक वीडियोज के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के दो गानों ने भी अपनी जगह बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं और इन गानों को ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने गाया है और दोनों गानों ने इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज के टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है इसमें छठवें स्थान पर 'राजा जी खून कई द' है जिसमें अभिनेत्री नीलम गिरी ने अपनी लाजवाब परफॉर्मस से सजाया है, तो वही 'रेलिया रे' 9वे स्थान पर आ गया है। जिसमें श्वेता महारा ने अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीत लिया है।



शिल्पी राज के इस गाने ‘रेलिया रे’ ने इंडिया के टॉप म्यूजिक वीडियोज में पिछले सप्ताह 11वे नंबर पर अपनी जगह बनाई थी, लेकिन इस सप्ताह इसने दो पायदान की बढ़त बनाते हुए ये 9वें स्थान पर आ गया है, जोकि भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड के लिए खुशी की बात है. भोजपुरी इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी गाने ने इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में अपनी जगह बनाई हैं. इससे पहले ये सांग 25वे स्थान फिर 15वे, इसके बाद 11वे और सभी सांग्स को पछाड़ते हुए 9 वे स्थान पर काबिज हो गया है.


'रेलिया रे' को भोजपुरी इंडस्ट्री की बबली गर्ल अभिनेत्री श्वेता महारा पर फिल्माया गया है जिस पर उन्होंने जबर्दस्त परफॉर्म किया है.



इस मौके पर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी रत्नाकार कुमार ने कहा कि ‘हमारी कंपनी से रिलीज शिल्पी राज के गाने ‘रेलिया रे’ ने इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज में अपनी जगह बनाई है. ये सांग के निर्माण के समय हमें बहुत ज्यादा मजा आया था और हमने सेट पर बड़े ही पारिवारिक माहौल में सांग को शूट किया था. हमें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि ये सांग इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज की रेस में 9वे स्थान पर आ गया है। इसकी पूरी टीम बधाई की पात्र हैं.



इस सफलता पर शिल्पी राज ने कहा कि ‘मैं सभी ऑडियंस की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस गाने को टॉप म्यूजिक वीडियोज के बीच में पहुंचाया हैं. साथ ही ये साबित कर दिया कि हम भोजपुरी भी किसी से कम नहीं हैं. बॉलीवुड सांग के बीच में मेरा गाना रेलिया रे 9वें पायदान हैं इसके लिए थैंक यू जनता. ‘


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत ‘रेलिया रे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके सिंगर शिल्पी राज हैं। वही इसके लेखक आशुतोष तिवारी हैं। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा, निर्देशक भोजपुरिया, कोरियोग्राफर गोलडी जैसवाल और बॉबी जैक्सन, एडिटर मीत जी, प्रोडक्शन हेड ज़ुबैर शाह और पंकज सोनी हैं। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।